Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 06:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»जब विज्ञान मिला संवेदनाओं से… ISGCON 2025 में डॉ. जयंत घोष की प्रेरक कहानी
Headlines

जब विज्ञान मिला संवेदनाओं से… ISGCON 2025 में डॉ. जयंत घोष की प्रेरक कहानी

December 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : अमृतसर की सरहदी हवाओं में कुछ तो बात है, जो यहां आने वाले हर मेहमान को अपनेपन का एहसास कराती है। 3 से 6 दिसंबर तक चले ISGCON 2025 सम्मेलन में यही एहसास डॉक्टरों और विशेषज्ञों को बार-बार महसूस हुआ। देशभर से आए चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच रांची के मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जयंत घोष का अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा, जो सिर्फ एक वैज्ञानिक सम्मेलन तक सीमित नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली यात्रा बन गया।

“सीख, स्नेह और स्वाद… अमृतसर ने हर स्तर पर समृद्ध किया”

अमृतसर पहुंचते ही डॉ. घोष का स्वागत जिस गर्मजोशी से हुआ, वह उनके पूरे सफर की सबसे मजबूत यादों में शामिल हो गया। वे बताते हैं,
“सम्मेलन में तो ज्ञान मिला ही, लेकिन अमृतसर ने दिल जीत लिया। लोगों की मुस्कान में अपनापन और मेहमानों के लिए सम्मान साफ झलकता था।” अमृतसर के दर्शनीय स्थलों स्वर्ण मंदिर का शांत वातावरण, वाघा बॉर्डर का जोश और पुरानी गलियों की रौनक, इन सबने उनके अनुभव में मानवीय भावनाओं की नई परत जोड़ दी।

स्वाद जिसने यादों को और गहरा किया

गुरुद्वारा लंगर से लेकर अमृतसर की मशहूर कुलचा-चने और बेहतरीन लस्सी तक, हर स्वाद में शहर की आत्मा बसती है। डॉ. जयंत घोष कहते हैं,“यहां का भोजन सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि संस्कृति की कहानी कहता है।”

फैकल्टी सदस्य के तौर पर नवाजे गए डॉ घोष

ISGCON 2025 में डॉ. जयंत घोष को फैकल्टी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया था। यह उनके अनुभव का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बना। उन्होंने अपने शोध और ज्ञान को देशभर के युवा डॉक्टरों व विशेषज्ञों के साथ साझा किया। उनके लिए यह अवसर सिर्फ एक पेशेवर उपलब्धि नहीं था, बल्कि उन मरीजों के प्रति जिम्मेदारी को भी मजबूत करने वाला क्षण था जिनकी सेवा वे रोज करते हैं।

“समिति ने सिर्फ आयोजन नहीं किया, परिवार जैसा साथ दिया”

डॉ. जयंत घोष आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहते हैं कि ISGCON 2025 की सफलता केवल वैज्ञानिक सत्रों में नहीं थी, बल्कि उस मानवीय जुड़ाव में थी जो हर प्रतिभागी ने महसूस किया। अंत में वे कहते हैं… “अमृतसर से मैं सिर्फ ज्ञान लेकर नहीं लौटा हूं, बल्कि लोगों की गर्मजोशी और दिल छू लेने वाली यादें साथ लेकर जा रहा हूं।”

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर जयंत घोष ने लिखी नयी इबारत, पित्त नली कैंसर पर रची जीत की कहानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘प्रोफेसर साहब’ को उठा ले गयी विजिलेंस की टीम… जानें क्यों`
Next Article BHU में 55 टीचिंग पदों पर वैकेंसी, सैलरी 78,800 रुपये तक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026
Headlines

मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026

इंस्टाग्राम वाले प्यार का दर्दनाक अंत, शादी के 9 महीने बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

November 12, 2026

मधुबनी में बोरे में बंद मिला अज्ञात शव, स्पॉट से मिला ASI का रिवॉल्वर और दस्तावेज

November 12, 2026

झारखंड के सरकारी बाबुओं और अफसरों को आखिरी मौका, संपत्ति का ब्योरा देने की तारीख बढ़ी

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.