Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RRB ने खोल दिया आवेदन स्टेटस, आपका फॉर्म पास हुआ या रिजेक्ट… जानें
जॉब/एजुकेशन

RRB ने खोल दिया आवेदन स्टेटस, आपका फॉर्म पास हुआ या रिजेक्ट… जानें

December 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फॉर्म
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती CEN 02/2025 के लिए आवेदन की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब उम्मीदवार ऑनलाइन लॉगिन करके पता लगा सकते हैं कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ है या नहीं।

तीन श्रेणियों में किया गया वर्गीकरण

जांच पूरी होने के बाद आरआरबी ने सभी आवेदनों को तीन श्रेणियों में रखा है।

  • Provisionally Accepted

  • Conditionally Accepted

  • Rejected

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृति अभी अस्थायी है। बाद के चरण में यदि कोई जानकारी गलत पाई जाती है या दस्तावेज सही न मिले, तो अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

6238 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी

यह भर्ती रेलवे मंत्रालय की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के कुल 6238 पदों पर की जा रही है। आवेदन जांच के दौरान योग्यता, दस्तावेज और दी गई जानकारी को ध्यान से मिलाया गया है।

स्टेटस कैसे देखें

8 दिसंबर 2025 से आवेदन स्टेटस का लिंक सक्रिय है। जिन उम्मीदवारों के फॉर्म अस्वीकार हुए हैं या सशर्त स्वीकृत हुए हैं, उन्हें ईमेल और SMS के माध्यम से सूचना भेज दी गई है।
स्टेटस देखने के चरण इस प्रकार हैं:

  1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. CEN 02/2025 Technician Application Status लिंक खोलें

  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें

  4. अपना आवेदन स्टेटस देखें और डाउनलोड करें

  5. भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें

आरआरबी की सलाह और महत्वपूर्ण निर्देश

बोर्ड ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया सावधानी से पूरी की गई है, फिर भी किसी त्रुटि को सुधारने का अधिकार आरआरबी के पास सुरक्षित रहेगा।
जिनका आवेदन स्वीकार हुआ है, उन्हें आगे की प्रक्रिया में सही प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। गलत जानकारी देने पर कार्रवाई की जाएगी।

हेल्पडेस्क से मिल सकती है सहायता

यदि किसी उम्मीदवार को स्टेटस देखने में परेशानी आती है, तो वह हेल्पडेस्क से मदद ले सकता है।

  • फोन: 9592-001-188, 0172-565-3333

  • ईमेल: rrb.help@csc.gov.in
    हेल्पडेस्क सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

आरआरबी ने यह भी कहा है कि चयन पूरी तरह कंप्यूटरीकृत और मेरिट आधारित रहेगा। उम्मीदवारों को किसी भी दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में एनका’उंटर, इनामी गुंडे को लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस सीनियर महिला IAS अधिकारी ने किया VRS का ऐलान, 13 साल बाकी है नौकरी
Next Article हेमंत कैबिनेट के 33 बड़े फैसले : सड़कों से कॉलेज तक, इन योजनाओं पर खुला खजाना

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
जॉब/एजुकेशन

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
जॉब/एजुकेशन

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.