अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर सोनाजोड़ी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हिरणपुर से पाकुड़ की ओर आ रही बाइक पुल के पास अनियंत्रित हो गई और लगभग 20 फीट नीचे गिर गई।
मौके पर मौत और अस्पताल में पुष्टि
बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृतक की मौत की पुष्टि की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
स्थानीयों ने बताया तेज रफ्तार और सुरक्षा की कमी
पास के लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल तेज़ रफ्तार में थी और चालक पुल पर नियंत्रण नहीं रख सका। सोनाजोड़ी पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल के किनारे अस्थायी ईंट की रेलिंग सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त नहीं है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों की नाराजगी और मांग
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग काफी नाराज दिखे। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : जब मंत्री दीपिका खुद पहुंचीं प्रदर्शनकारी कर्मियों के बीच, तब क्या हुआ… जानें

