अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026–28 में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक bsebdeled.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राज्य के 306 कॉलेजों में सीटें मिलेंगी।
योग्यता क्या होनी चाहिए
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। मौलवी परीक्षा पास करने वालों के लिए भी न्यूनतम अंक की यही शर्त लागू है। परीक्षा पास करने वाले का चयन मेरिट और रैंक के आधार पर होगा। कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार कक्षा एक से आठ तक शिक्षक बनने के लिए पात्र होंगे। आगे टीईटी पास करना जरूरी होगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 760 रुपये शुल्क देना होगा।
परीक्षा पैटर्न
डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। नीचे विषयवार प्रश्नों की संख्या दी गई है।
विषयवार प्रश्न और अंक
सामान्य हिन्दी या उर्दू – 25 प्रश्न
गणित – 25 प्रश्न
विज्ञान – 20 प्रश्न
सामाजिक अध्ययन – 20 प्रश्न
सामान्य अंग्रेजी – 20 प्रश्न
तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता – 10 प्रश्न
कुल प्रश्न: 120, कुल अंक: 120
परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग को कम से कम 35 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
फॉर्म कैसे भरें
bsebdeled.com पर जाएं।
DElEd Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अपनी जानकारी दर्ज कर नया रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
इसे भी पढ़ें : सिर्फ नौ महीने की शादी और जवान की संदिग्ध मौ’त, पूरे गांव में सन्नाटा



