Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 08:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिर्फ नौ महीने की शादी और जवान की संदिग्ध मौ’त, पूरे गांव में सन्नाटा
Headlines

सिर्फ नौ महीने की शादी और जवान की संदिग्ध मौ’त, पूरे गांव में सन्नाटा

December 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जवान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Koderma (Aftab Alam) : गिरिडीह के बदडीहा गांव में बीते साल जब सुजीत सिंह की शादी हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि सिर्फ नौ महीने बाद ही वही घर मातम में डूब जाएगा। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि सुजीत की तिरंगे में लिपटी देह की खबर ने पूरे परिवार का संसार उजाड़ दिया।

जिंदगी की नई शुरुआत, पर किस्मत ने मोड़ बदल दिया

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव का बेटा सुजीत सिंह 27 वर्ष का था। शादी के बाद सुजीत और उनकी पत्नी अपने आने वाले जीवन को लेकर सपने बुन रहे थे। परिवार बताता है कि सुजीत कम ही बोलते थे, लेकिन मुस्कुराते बहुत थे। शादी के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई थी, जिसे वह खुशी-खुशी निभा रहे थे।

छठ पर आया था घर, पत्नी को दिलासा देकर लौटा था ड्यूटी

कुछ हफ्ते पहले सुजीत छठ पर घर आया था। पत्नी ने उससे लंबे दिनों तक साथ रहने की बात कही थी, लेकिन सुजीत मुस्कुराकर बोला था, “ड्यूटी है, जल्दी मिलूंगा।” किसे पता था कि वह आखिरी मुलाकात होगी। ड्यूटी पर लौटने के कुछ ही दिनों बाद बुधवार देर रात जम्मू कश्मीर से खबर आई कि सुजीत ने खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पत्नी बेहोश हो गई। घर में चीखें गूंज उठीं।

दोनों भाई सीआरपीएफ में, परिवार की उम्मीदें टूटीं

सुजीत के बड़े भाई भी सीआरपीएफ में हैं। पिता सिकंदर प्रसाद सिंह किसान हैं और मां इलमा देवी गृहिणी। परिवार को अपने दोनों बेटों पर गर्व था, लेकिन अब वही परिवार सदमे में है। गांव में जिस घर में कुछ महीने पहले शादी की खुशियां मनाई गई थीं, वहां आज हर कोई सुजीत को याद कर रो रहा है।

गांव में मातम, सभी के चेहरे पर एक ही सवाल… क्यों?

गुरुवार सुबह जैसे ही खबर फैली, पूरा देवीपुर गांव गम में डूब गया। लोग अब भी समझ नहीं पा रहे कि शांत स्वभाव वाले सुजीत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। सीआरपीएफ और प्रशासन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं। आधिकारिक तौर पर कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : नहाते वक्त गुपचुप बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया गंदा काम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिंदी साहित्य भारती झारखंड की बड़ी बैठक रांची में… जानें कब
Next Article केसरिया दौरे पर सीएम नीतीश ने दी सख्त हिदायत… जानें क्या

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
Headlines

झारखंड के थानों और दफ्तरों से हटेगी 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियां, पोर्टल पर लगेगी बोली

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026

पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी, प्रधान सचिव बोले- जल्द निपटाएं पेंडिंग केस

November 4, 2026

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026

झारखंड के थानों और दफ्तरों से हटेगी 15 साल पुरानी खटारा गाड़ियां, पोर्टल पर लगेगी बोली

November 4, 2026

बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.