Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केसरिया दौरे पर सीएम नीतीश ने दी सख्त हिदायत… जानें क्या
Headlines

केसरिया दौरे पर सीएम नीतीश ने दी सख्त हिदायत… जानें क्या

December 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को मोतिहारी के केसरिया में बन रहे टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चल रहे काम के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि निर्माण जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए यहां की सुविधाएं बेहतर होना जरूरी है।

सेंटर में बन रही नई सुविधाएं

सीएम को बताया गया कि यहां एक 5डी थियेटर बनाया जा रहा है जिसमें 48 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बौद्ध शिक्षाओं से जुड़े फ्रेम और बिहार के इतिहास को दर्शाने वाले डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे। परिसर में 90 से अधिक मूर्तियां विशेष बॉक्सनुमा संरचनाओं में लगेंगी। इसके अलावा बिहार के प्रमुख बौद्ध स्मारकों की आठ प्रतिकृतियां तैयार की जा रही हैं जिन्हें परिसर के चारों ओर रखा जाएगा।

auto

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज पूर्वी चंपारण में केसरिया बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया। इस दौरान स्तूप परिसर का निरीक्षण कर वहां पर्यटकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। केसरिया स्तूप के संरक्षण एवं इसके विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। स्तूप के… pic.twitter.com/a8eRH8Vi08

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 11, 2025

केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का दौरा

सेंटर निरीक्षण के बाद सीएम ने बौद्ध स्तूप परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि स्तूप की सुरक्षा और विकास के लिए लगातार काम हो रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिसर की साफ-सफाई और पर्यटकीय सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज पूर्वी चंपारण में केसरिया बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया। इस दौरान स्तूप परिसर का निरीक्षण कर वहां पर्यटकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। केसरिया स्तूप के संरक्षण एवं इसके विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। स्तूप के… pic.twitter.com/At8k8uZzow

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 11, 2025

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की समीक्षा

सीएम ने ग्राम ताजपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और टीकाकरण की स्थिति के बारे में पूछा। सीएम ने मौके पर मौजूद लोगों को आयुष्मान कार्ड भी दिए और कहा कि इलाज के लिए आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

गांव के स्टॉल और सामुदायिक बातचीत

उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर के मैदान में लगे स्टॉलों का सीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामवासियों, जीविका दीदी, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविकाओं और अन्य ग्रामीण कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सीएम ने कहा कि सरकार उनकी सुविधाओं का ध्यान रख रही है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

सीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भी देखा। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में पूछा। स्कूल परिसर में बने नए पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया।

विद्यालय में सांस्कृतिक और खेल प्रस्तुति

राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया में सीएम ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना, तलवारबाजी, विज्ञान प्रदर्शनी और खेल प्रदर्शन देखा। मूक-बधिर छात्राओं का नृत्य भी देखा और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की भी अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

निरीक्षण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर में ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।@NitishKumar@samrat4bjp@VijayKChy pic.twitter.com/CRneYVVSBm

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 11, 2025

निरीक्षण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर में ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।@NitishKumar@samrat4bjp@VijayKChy pic.twitter.com/CRneYVVSBm

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) December 11, 2025

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश ने की हाई लेवल समीक्षा, 430 योजनाओं का लिया हिसाब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसिर्फ नौ महीने की शादी और जवान की संदिग्ध मौ’त, पूरे गांव में सन्नाटा
Next Article सिर्फ 120 सवाल बना सकते हैं आपको बिहार में सरकारी टीचर… जानें कैसे

Related Posts

बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.