अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने दूसरी इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 जनवरी 2026 कर दी है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2026 तय की गई है।
इस भर्ती में पहले कुल 23,175 पद निकाले गए थे, लेकिन अब आयोग ने इसमें 1,317 नए पद और जोड़ दिए हैं। इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 24,492 हो गई है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर सहित कई पद शामिल हैं।
कैटेगरी वाइज पदों का विवरण
बीएसएससी दूसरी इंटर लेवल भर्ती 2025 के तहत कुल 24,492 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें
अनारक्षित वर्ग के लिए 10,753 पद
अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,407 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 231 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 4,185 पद
पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,678 पद
पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 811 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2,427 पद शामिल हैं।
इसके अलावा 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए 7,816 पद आरक्षित किए गए हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों पर टाइपिंग या कंप्यूटर स्किल की भी मांग की गई है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी)। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक https://www.onlinebssc.com/ पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे उम्मीदवारों को 15 जनवरी 2026 से पहले जमा करना होगा।
आवेदन की तारीख बढ़ने और पदों की संख्या बढ़ने से उन उम्मीदवारों को एक और मौका मिला है, जो अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे।



