अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर के कुल 514 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर 2025 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 तय की गई है।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत अलग-अलग स्तरों पर पद उपलब्ध हैं।
एमएमजीएस-II: 418 पद
एमएमजीएस-III: 60 पद
एसएमजीएस-IV: 36 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है।
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/दिव्यांग) के लिए 55% अंक निर्धारित हैं
सीजीपीए/ओजीपीए को प्रतिशत में बदलना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा
एमएमजीएस-II: 25 से 35 वर्ष
एमएमजीएस-III: 28 से 38 वर्ष
एसएमजीएस-IV: 30 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवार: 175 रुपये
सामान्य व अन्य श्रेणी: 850 रुपये
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या मोबाइल वॉलेट से किया जा सकता है।
वेतनमान
एमएमजीएस-II: ₹64,820 – ₹93,960
एमएमजीएस-III: ₹85,920 – ₹1,05,280
एसएमजीएस-IV: ₹1,02,300 – ₹1,20,940
(अन्य भत्ते बैंक के नियमों के अनुसार होंगे)
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर होगा।
इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।

