Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 11:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी के 27 इलाकों में एक साथ निषेधाज्ञा… जानें कब
Headlines

राजधानी के 27 इलाकों में एक साथ निषेधाज्ञा… जानें कब

December 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजधानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक लोक अभियोजक सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा रविवार 20 दिसंबर 2025 को राजधानी रांची के 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और विधि व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन की तैयारी

परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त रखने के उद्देश्य से रांची डीसी और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

असामाजिक तत्वों की आशंका, निषेधाज्ञा लागू

प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जुटाकर विधि व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है।

क्या क्या रहेगा प्रतिबंधित

निषेधाज्ञा के दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर रोक रहेगी। सरकारी ड्यूटी में लगे कर्मियों, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है। ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के आग्नेय अस्त्र जैसे बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद लेकर चलने पर रोक रहेगी। लाठी, डंडा, तीर धनुष, गड़ासा, भाला जैसे हरवे हथियार ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। किसी तरह की बैठक या आमसभा आयोजित नहीं की जा सकेगी।

निषेधाज्ञा की अवधि

यह निषेधाज्ञा 20 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने आम लोगों और परीक्षार्थियों से सहयोग की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें : झाड़ियों के पीछे हो रहा था गोरख धंधा, अचानक पहुंच गयी पुलिस… फिर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझाड़ियों के पीछे हो रहा था गोरख धंधा, अचानक पहुंच गयी पुलिस… फिर
Next Article साल 2025 की आखिरी अमावस्या कल, दान और तर्पण से दूर होंगे पितृ दोष

Related Posts

Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Headlines

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
Headlines

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026

चालान से नहीं, हादसे से डरिए… कल से रांची में ट्रैफिक का महा-अभियान

September 27, 2026

पुलिस में मेरिट की जगह सेटिंग चलेगी तो सड़कों पर कानून नहीं, खौफ का राज दिखेगा : बाबूलाल

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.