Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 07:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झाड़ियों के पीछे हो रहा था गोरख धंधा, अचानक पहुंच गयी पुलिस… फिर
Headlines

झाड़ियों के पीछे हो रहा था गोरख धंधा, अचानक पहुंच गयी पुलिस… फिर

December 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Girirdih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

झाड़ियों में बैठकर हो रही थी ऑनलाइन ठगी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर उसरी नदी पुल के पास झाड़ियों में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खां के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

Advertisement Advertisement

छापेमारी में दो आरोपी धराए

छापामारी दल ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी रोहित कुमार शर्मा (19) और रंजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई।

यूपीआई ऐप के जरिए निकालते थे लोगों की जानकारी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फोनपे और गूगल पे जैसे ऑनलाइन भुगतान ऐप्स पर रैंडम मोबाइल नंबर डालकर सक्रिय यूपीआई खातों की पहचान करते थे। इसके बाद वे उन नंबरों पर कॉल कर खुद को बैंक या कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर लोगों से ठगी करते थे।

ऑनलाइन गेमिंग ऐप से ट्रांसफर करते थे ठगी की रकम

आरोपियों ने बताया कि ठगी से मिली रकम वे ‘Lotus Ne’ नामक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे, जिससे पैसों की ट्रेसिंग मुश्किल हो जाती थी।

साइबर थाना में मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 41/2025 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

आम लोगों से पुलिस की अपील

गिरिडीह पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी बैंक या निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

इसे भी पढ़ें : क्रिकेट पिच पर हैवानियत और बच्चे की चीख… इस घटना ने हिला दिया सबको

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्रिकेट पिच पर हैवानियत और बच्चे की चीख… इस घटना ने हिला दिया सबको
Next Article राजधानी के 27 इलाकों में एक साथ निषेधाज्ञा… जानें कब

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.