Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 06:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BREKING: ममता बनर्जी ने अमित शाह को दिया बंगाल संभालने का ऑफर !
Headlines

BREKING: ममता बनर्जी ने अमित शाह को दिया बंगाल संभालने का ऑफर !

May 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी  ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल संभालने की बात कही है। बनर्जी एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई हैं। कोरोना संकट से निपटने को लेकर केंद्र की ओर से की जा रही दखलअंदाजी से ममता खासी नाराज हैं। ममता बनर्जी ने कहा – ‘मैंने अमित शाह से कहा, अगर आपको लगता है कि पश्चिम बंगाल अपने दम पर सब कुछ मैनेज नहीं कर सकता है तो आप आइए और संभालिए। इस पर अमित शाह ने तब कहा था कि चुने हुए सरकार को हम कैसे तोड़ सकते हैं। यह कहने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।’ इससे पहले ममता ने श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनों को लेकर रेल मंत्रालय पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि रेलवे प्रवासी कामगारों के लिए विशेष रेलगाड़ियां अपनी मर्जी और शर्तों पर चला रहा है। पश्चिम बंगाल अम्फान के बाद बड़ी आपदा का सामना कर रहा है और रेलवे रोजाना श्रमिक ट्रेनें भेज रहा है। इससे Covid-19 के मामलों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानती कि रेल मंत्रालय ऐसा क्‍यों कर रहा है। हम दो लाख प्रवासी मजदूरों की जांच किस तरह करेंगे? क्‍या केंद्र मदद करेगा?’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आप महाराष्‍ट्र को खाली कर रहे हैं और बंगाल में कोरोना फैला रहे हैं। ममता ने कहा कि पूरे बंगाल में प्रवासी मजदूरों की 11 ट्रेनें देर रात अलग-अलग स्‍थानों पर आ रही है। 17 ट्रेनें और आनी हैं। ममता ने कहा, ‘बीजेपी मुझे राजनीतिक रूप से परेशान कर सकती है। मगर वे राज्य को क्यों नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय ने कोई जिम्‍मेदारी नहीं दिखाई है।’

ममता ने कहा कि यह समय इस मुद्दे पर राजनीति करने का नहीं है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करती हूं कि कोरोना का प्रकोप अब और नहीं बढ़ना चाहिए, यह पहले ही देश में काफी फैल चुका है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के केस बंगाल ही नहीं, सब जगह बढ़ रहे हैं। क्‍या यह बिहार में नहीं फैल रहा जहां जेडीयू के साथ बीजेपी सत्‍ता में है। उन्‍होंने कहा कि मैं इस मामले में पीएम का दखल चाहती हूं, वह हमारी मदद करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसम्पूर्ण विश्व को भारत अध्यात्म से जोड़े रखा है: नन्द कुमार
Next Article कौन है पप्पू पांडेय, जिसने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.