Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 02:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, भारत ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से रौंदा
स्पोर्ट्स

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, भारत ने साउथ अफ्रीका को 233 रन से रौंदा

January 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सूर्यवंशी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : भारतीय अंडर-19 टीम ने Benoni में खेले गए तीसरे और आखिरी यूथ वनडे मैच में South Africa Under-19 को 233 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही India Under-19 ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 393 रन बनाए। ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 227 रनों की बड़ी साझेदारी हुई।

  • वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में 127 रन बनाए
  • आरोन जॉर्ज ने 118 रनों की शतकीय पारी खेली
  • वेंदात त्रिवेदी ने 34 और अभिज्ञान कुंडु ने 21 रन जोड़े
  • मोहम्मद एनान 28 और हेनिल पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे

दक्षिण अफ्रीका की टीम ढेर

394 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम 35 ओवर में सिर्फ 160 रन पर ऑलआउट हो गई।

  • पॉल जेम्स ने 41 रन बनाए
  • डैनियल बॉसमैन ने 40 रन जोड़े
  • कॉर्न बोथा 36 रन बनाकर नाबाद रहे

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं सके।

  • किशन सिंह ने 3 विकेट लिए
  • मोहम्मद एनान को 2 विकेट मिले
  • हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान, उधव मोहन, आरएस अंबरीश और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट लिया

अंडर-19 विश्व कप से पहले मजबूत तैयारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत से भारत का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अंडर-19 विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी तक Zimbabwe और Namibia में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें चार ग्रुप में बंटी होंगी।

ग्रुप बी में भारत की चुनौती

पांच बार की अंडर-19 विश्व कप विजेता भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश की टीमें हैं।

  • 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ पहला मैच
  • 17 जनवरी को बांग्लादेश से मुकाबला
  • 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच
    फाइनल मुकाबला Harare में खेला जाएगा।

सबसे युवा कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी Vaibhav Suryavanshi ने की। वह यूथ वनडे में टीम की कप्तानी करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा और अब यूथ वनडे सीरीज जीतने वाले भी सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज का अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने तीन पारियों में कुल 206 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों अवॉर्ड मिले।

वैभव की एक और बड़ी उपलब्धि

दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने के साथ वैभव पांच अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। इससे पहले वह भारत, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने इस मैच में 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

इसे भी पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा : नाजायज संबंध के शक में मारा गया सिक्योरिटी गार्ड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में 2552 जमीन रजिस्ट्री रद्द, अफसरों को नोटिस
Next Article दावोस में पहली बार गूंजेगा ‘जोहार’, सीएम हेमंत करेंगे झारखंड का नेतृत्व

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026
Headlines

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
Headlines

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.