Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, जानिए किराया से लेकर सुविधा तक सब कुछ
Headlines

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, जानिए किराया से लेकर सुविधा तक सब कुछ

January 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वंदे भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या तक चलेगी। अब तक चल रही वंदे भारत ट्रेनें दिन में चलने वाली चेयरकार ट्रेनें थीं, जिनमें लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी होती थी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में पहली बार रात में लेटकर यात्रा करने की सुविधा दी गई है, जिससे लंबी दूरी का सफर आसान और आरामदायक होगा।

पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत को जोड़ेगा कॉरिडोर

हावड़ा से गुवाहाटी रूट पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत को जोड़ने वाला अहम रेल कॉरिडोर है। इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर के चलने से दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क और मजबूत होगा।

Advertisement Advertisement

17 घंटे की यात्रा अब 14 घंटे में

फिलहाल हावड़ा से गुवाहाटी पहुंचने में करीब 17 घंटे लगते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से यह समय घटकर लगभग 14 घंटे रह जाएगा।

16 आधुनिक कोच, 1128 यात्रियों की क्षमता

इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 आधुनिक कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1128 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में खास एयरोडायनामिक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हवा का दबाव कम होगा और यात्रा शांत रहेगी।

हल्की ट्रेन, तेज रफ्तार और ज्यादा सुरक्षा

वंदे भारत ट्रेन का वजन सामान्य ट्रेनों की तुलना में 10 से 20 प्रतिशत कम होता है। इसके हर पहिये में ट्रैक्शन मोटर लगी है, जिससे ट्रेन तेजी से रफ्तार पकड़ती है और आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से रुक जाती है। यही तकनीक दिल्ली मेट्रो में भी इस्तेमाल होती है।

180 किमी प्रति घंटे की क्षमता

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है। इसमें आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे झटके और कंपन कम होंगे।

आरामदायक स्लीपर बर्थ और पर्याप्त लगेज स्पेस

ट्रेन की स्लीपर बर्थ को शरीर के अनुकूल डिजाइन किया गया है, ताकि यात्री आराम से सो सकें। सामान रखने के लिए ओवरहेड रैक, सीट के नीचे रैक और अलग से लगेज एरिया भी दिया गया है।

साफ-सफाई और आधुनिक शौचालय

स्लीपर वंदे भारत में साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया गया है। ट्रेन के शौचालय आधुनिक सैनिटेशन तकनीक से लैस हैं और उनमें पर्याप्त जगह भी दी गई है।

सुरक्षा के लिए कवच और सीसीटीवी

ट्रेन कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस है, जिससे दूसरी ट्रेनों से टकराने का खतरा नहीं रहेगा। सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे, आपात टॉक बैक सिस्टम और अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं।

बंगाली और असमिया भोजन मिलेगा

यात्रियों को क्षेत्र आधारित भोजन परोसा जाएगा। इस ट्रेन में बंगाली और असमिया व्यंजन दिए जाएंगे। खाने का खर्च टिकट किराये में ही शामिल रहेगा।

जानिए किराया और कोच का विवरण

16 कोचों में 11 एसी थर्ड टियर, चार एसी सेकेंड टियर और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल है।

  • एसी थर्ड टियर किराया: 2300 रुपये
  • एसी सेकेंड टियर किराया: 3000 रुपये
  • फर्स्ट एसी किराया: लगभग 3600 रुपये

इसे भी पढ़ें : खाली रैक, सूनी साइडिंग और थमी मजदूरी, हजारों परिवार की रोजी पर संकट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखाली रैक, सूनी साइडिंग और थमी मजदूरी, हजारों परिवार की रोजी पर संकट
Next Article न्याय सदन से निकली आवाज, बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.