Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 11:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश सरकार का बड़ा कदम, अब दफ्तरों में अफसरों से सीधे मिलेगी जनता
Headlines

नीतीश सरकार का बड़ा कदम, अब दफ्तरों में अफसरों से सीधे मिलेगी जनता

January 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में अब जनता की शिकायतें सुनने के लिए नया सिस्टम शुरू हो गया है। सीएम नीतीश कुमार की पहल पर आज यानी सोमवार से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को आम लोग सीधे अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे।

इस व्यवस्था का मकसद प्रशासन और जनता के बीच सीधा संपर्क बढ़ाना है ताकि शिकायतों का जल्दी और आसानी से समाधान हो सके। सीएम ने शनिवार को इसकी घोषणा की थी। इसके बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए।

Advertisement Advertisement

कहां-कहां लागू होगी यह व्यवस्था?

यह सिस्टम ग्राम पंचायत से लेकर थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर (सचिवालय) तक सभी सरकारी कार्यालयों में लागू होगा। लोग अपने स्तर के अधिकारी से सीधे मिल सकेंगे, जिससे लंबी कागजी प्रक्रिया और पहुंच की मुश्किल कम होगी।

शिकायत कैसे दर्ज होगी?

हर कार्यालय में शिकायत रजिस्टर रखा जाएगा। आने वाली हर शिकायत का रिकॉर्ड बनेगा और उसकी लगातार मॉनिटरिंग होगी। इससे सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए पीने का पानी, बैठने की जगह और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अधिकारी अनुपस्थित रहने पर क्या होगा?

अगर कोई अधिकारी सोमवार या शुक्रवार को छुट्टी या किसी अन्य कारण से अनुपस्थित रहता है, तो उसकी जगह कोई अधिकृत अधिकारी लोगों से मिलेगा और शिकायतों को सुनेगा। सचिवालय में मिलने के लिए गेट पास बनवाना जरूरी होगा।
उच्च स्तर पर समय भी तय है – अपर मुख्य सचिव/सचिव स्तर पर सोमवार को शाम 4 से 5 बजे और शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक।

यह कदम बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ लक्ष्य का हिस्सा है। इससे जनता को सरकारी अफसरों तक आसानी से पहुंच मिलेगी, समस्याओं का तेज समाधान होगा और प्रशासन ज्यादा जवाबदेह बनेगा। यह जनता और सरकार के बीच एक मजबूत पुल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : दावोस में सीएम हेमंत का मिशन निवेश, झारखंड को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 19 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article सोना चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए तेजी की असली वजह

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.