Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 02:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोना चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए तेजी की असली वजह
बिजनेस

सोना चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए तेजी की असली वजह

January 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सोना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजार में गिरावट की उम्मीद कर रहे अनुमान अब गलत साबित होते नजर आ रहे हैं।

चांदी पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार

सोमवार को कारोबारी सप्ताह की शुरुआत होते ही चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स पर मार्च वायदा चांदी करीब 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलो पर पहुंच गई। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

जनवरी में ही चांदी 65 हजार रुपये महंगी

2026 की शुरुआत से ही चांदी में रिकॉर्ड तेजी बनी हुई है।
31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2,35,701 प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलो हो गई है। केवल जनवरी महीने में ही चांदी ₹65,614 प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

सोने ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

सोना भी इस तेजी से पीछे नहीं रहा।
एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले शुक्रवार को ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार खुलते ही यह ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

एक ही सत्र में सोने की कीमत में करीब ₹2,983 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

2026 में अब तक सोना करीब 10 हजार रुपये महंगा

31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव ₹1,35,804 प्रति 10 ग्राम था।
अब तक सोना ₹9,696 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी

अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स पर मार्च डिलीवरी की चांदी 6.56 प्रतिशत बढ़कर 94.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

वहीं फरवरी डिलीवरी के लिए सोना 2.23 प्रतिशत बढ़कर 4,698 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

पिछले एक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब 11.6 प्रतिशत और सोना करीब 2.09 प्रतिशत चढ़ चुका है।

तेजी की मुख्य वजह क्या है

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ लगाने की धमकी से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

इसी कारण निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से निकलकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसका सीधा असर इन दोनों धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश सरकार का बड़ा कदम, अब दफ्तरों में अफसरों से सीधे मिलेगी जनता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश सरकार का बड़ा कदम, अब दफ्तरों में अफसरों से सीधे मिलेगी जनता
Next Article ओरमांझी से लापता कन्हैया कुमार मिला, कहां से… जानें

Related Posts

बिजनेस

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026
बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.