Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, दुर्दांत अनल सहित 15 नक्सलियों का अंत
Headlines

झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, दुर्दांत अनल सहित 15 नक्सलियों का अंत

January 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Chaibasa : झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा से नक्सलियों, स्प्लिंटर और अपराधियों की कमर की रीढ़ तोड़ देने की खुली छूट मिलने के बाद IG अभियान माइकल राज की देखरेख में झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद है। नक्सलियों के मूवमेंट को लेकर मिली खबर पर चाईबासा के सारंडा जंगल में घुसी फोर्स के जांबाज जवानों ने आज अपना दम दिखाया। जंगल में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से 11 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। मारे गये नक्सलियों में शीर्ष माओवादी नेता मोस्ट वांटेड दुर्दांत अनल उर्फ पतिराम मांझी भी शामिल है। उस पर झारखंड, ओडिशा और एनआईए को मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2022 से अब तक कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों और विस्फोट की घटनाओं में उसी के दस्ते की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा मारे गए अन्य नक्सलियों में अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिन्टु लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पुर्णिमा, सुरजमुनी और जोंगा शामिल हैं। इनमें महिला कैडर भी हैं, जो संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही थीं। मुठभेड़ आज यानी गुरुवार को भोर के करीब साढ़े छह बजे किरीबुरू थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में हुई।

पुख्ता सूचना, सटीक घेराबंदी

चाईबासा एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी कि अनल दा अपने शीर्ष नक्सली दस्ते के साथ सारंडा के जंगल में सक्रिय है। सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, 209 कोबरा और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम बनाई गई। बुधवार देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

सुबह 6:30 बजे पहली मुठभेड़

गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे संयुक्त बलों का सामना नक्सलियों से हुआ। इसके बाद जंगल के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जबकि सुरक्षा बलों ने पूरी रणनीति और संयम के साथ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

शव, हथियार और नेटवर्क का खुलासा

तलाशी के दौरान 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली है। मारे गए नक्सलियों में अनल के अलावा अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पूर्णिमा, सुरजमुनी और जोंगा शामिल हैं। इनमें कई महिला कैडर भी थीं, जो संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

सारंडा में अब तक की सबसे बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क पर सीधा और गहरा प्रहार है। आईपीएस अमित रेणु के जिले की कमान संभालते ही यह अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है। लगातार दबाव के चलते नक्सलियों की गतिविधियां सीमित हुई हैं और उनका सांगठनिक ढांचा कमजोर पड़ा है।

अंतिम चेतावनी और साफ संदेश

झारखंड पुलिस ने शेष बचे उग्रवादियों से साफ शब्दों में कहा है कि हथियार छोड़ें और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लें। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ का इनामी दुर्दांत नक्सली अनल दा समेत 11 ढेर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड की रेल पटरी पर उम्मीदों की वापसी, रांची में सांसदों का मंथन
Next Article मसौढ़ी एनका’उंटर के बाद कुख्यात राहुल सिंह का पोस्ट वायरल… देखें

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 43 बड़े प्रस्ताव पास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM ने खोला खजाना

October 28, 2026
Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 43 बड़े प्रस्ताव पास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM ने खोला खजाना

October 28, 2026

करवा चौथ पर बादलों में छिप जाए चांद तो क्या करें? जानें कैसे खोलें व्रत

October 28, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.