अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के शहर ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जांच करना और कार्यों की प्रगति का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान धवाडंगा गांव में चरण सोरेन और प्रधान सोरेन सहित अन्य लाभुकों की बिरसा हरित ग्राम योजना, शेड निर्माण तथा अबुआ आवास योजना के कार्यों का जायजा लिया गया।
बागवानी कार्यों में मिली कई सुविधाएं
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी क्षेत्र में CIB टैंक, जलकुंड, घेराबंदी, पशु रोधक खाई, फलदार वृक्ष और इमारती पौधे पाए गए। रख-रखाव के लिए मजदूरों द्वारा सिंचाई, साफ-सफाई और थाला निर्माण का कार्य किया जा रहा था।
नाडेप निर्माण के लिए निर्देश
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बागवानी योजना के प्राक्कलन के अनुसार नाडेप निर्माण अभी शेष है। इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवक को आवश्यक निर्देश दिए गए।
गाय शेड निर्माण कार्य पूर्ण
लीलू सोरेन के गाय शेड का भी निरीक्षण किया गया, जो पूर्ण रूप से तैयार पाया गया। लाभुक को निर्देश दिया गया कि शेड का उपयोग गाय रखने के कार्य में शीघ्र शुरू किया जाए। निरीक्षण के समय ग्राम रोजगार सेवक नेल्सन मरांडी सहित संबंधित लाभुक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : जज पति ने चलवायी थी गोलियां, दो लाख में तय किया था पत्नी की सांसों का सौदा

