Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 11:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही रवि यादव गिरफ्तार… जानें क्यों
Headlines

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही रवि यादव गिरफ्तार… जानें क्यों

January 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रवि यादव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि यादव बताया गया। पुलिस ने उसे ऑर्किड अस्पताल से गिरफ्तार किया है। गोलीबारी के दरम्यान रवि यादव को को भी गोली लगी थी और वह जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज यानी शुक्रवार को डिस्चार्ज होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पहले ही हो चुका है पूरे कांड का खुलासा

इससे पहले पुलिस बीते 19 जनवरी को पूरे कांड का खुलासा कर चुकी है। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय पांडेय, आशु कुमार साहु उर्फ बबलू, जुबैर खान उर्फ अजू, संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु, पप्पु साव और रोहित पांडेय शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, स्कॉर्पियो, सात खाली खोखे, तीन पिलेट और आठ मोबाइल फोन बरामद किया था।

तीन एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था लफड़ा

यह पूरा मामला कांके रिंग रोड के सुकरहुटू मनातु क्षेत्र की करीब तीन एकड़ जमीन से जुड़ा है। इस जमीन को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से लफड़ा चल रहा था। 17 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे आकाश सिंह और विकास सिंह गुट का संजय पांडेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के गुट से मारपीट हुई थी।

शाम को बातचीत, रात में फायरिंग

मारपीट के बाद शाम को जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर दोबारा बातचीत की बात तय हुई। दोनों पक्षों ने पिस्का मोड़ के पास मिलने का फैसला किया। रात में आकाश सिंह और विकास सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में वहां पहुंचे। कुछ देर बाद संजय पांडेय गुट भी तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंचा।

बहस के बाद चली गोलियां

बातचीत के दौरान जमीन और पैसों को लेकर बहस बढ़ गई। इसी बीच संजय पांडेय गुट की ओर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोलीबारी में आकाश सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगी, जबकि विकास सिंह को सीने में दो गोलियां और बाएं हाथ में एक गोली लगी।

फायरिंग के बाद फरार हुए आरोपी

घटना के बाद सभी हमलावर स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों से मौके से फरार हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आकाश सिंह और विकास सिंह का इलाज रिम्स में हुआ, जबकि रवि यादव का इलाज ऑर्किड अस्पताल में चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आगे भी जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।

सराहनीय रही थी इनकी भूमिका

इस कांड का खुलासा करने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार सुनिल कुशवाह, कोतवाली थानेदार रवि कुमार, एसआई सहावीर उरांव, गिरजा मोहन सिंह, श्यामनाथ उरांव, मीनकेतन कुमार और अनुज प्रसाद यादव की भूमिका सराहनीय रही थी।

इसे भी पढ़ें : जमीन के कागज, पैसों का लेनदेन और हुकूमत की जंग का नतीजा था पिस्का मोड़ गोलीकांड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसारंडा में आज फिर एनकाउंटर, एक और महिला नक्सली ढेर
Next Article “तुम मुझे खू’न दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”… भुरकुंडा की फिजाओं में गूंजा नेताजी का संदेश

Related Posts

Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.