Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 01:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति को छोड़ प्रेमी के पीछे भागी महिला, पहुंच गयी रेड लाइट एरिया, फिर…
Headlines

पति को छोड़ प्रेमी के पीछे भागी महिला, पहुंच गयी रेड लाइट एरिया, फिर…

January 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना की यह महिला सिर्फ 4 साल की शादी और अपने छोटे बेटे के साथ जी रही थी। लेकिन घर के भीतर की खटास और सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने उसे एक खतरनाक रास्ते पर धकेल दिया। पति के विरोध के बावजूद प्रेमी के पीछे भागना उसकी बड़ी गलती साबित हुई।

सोशल मीडिया की दोस्ती से प्रेमी के जाल तक

महिला ने बताया, “मैं अपने पति के साथ खुश नहीं थी। रोज की झगड़े, समझ न पाना – सब कुछ मेरे अंदर बेचैनी पैदा कर रहा था। तभी सोशल मीडिया पर एक लड़के से मेरी दोस्ती हुई। पहले चैट, फिर कॉल और धीरे-धीरे प्यार। मैंने सोचा, यही मेरा सच्चा साथी है।” लेकिन यह साथी सिर्फ एक झांसा था। महिला का कहना है, “मैंने अपना घर, अपना बेटा, सब छोड़कर उसके साथ भागने का फैसला किया। मुझे नहीं पता था कि यह रास्ता मुझे कहां ले जाएगा।”

auto

पटना जंक्शन पर धोखा और अकेली भटकती आत्मा

पल भर की खुशी के बाद बड़ा धक्का मिला। प्रेमी उसे जंक्शन पर छोड़ गया। महिला अकेली, असहाय और भयभीत, स्टेशन पर इधर-उधर भटक रही थी। तभी उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसने नौकरी का झांसा दिया। महिला ने बताया, “मैंने सोचा, शायद यही मेरी नई शुरुआत है। लेकिन मैं गलत थी।”

नौकरी का झांसा और 2 लाख में बिकना

युवक ने उसे कार में बैठाकर पश्चिम बंगाल ले जाया और एक कोठे में छोड़ दिया। वहां पहले से कई लड़कियां थीं। महिला ने याद करते हुए कहा, “जैसे ही वह लड़का गया, कोठे के मालिक ने मुझसे कहा- अब तुम बिक चुकी हो। तुम्हें लोगों को खुश करना होगा। मैं डर के मारे कुछ नहीं कर पा रही थी।” रोजाना नए ग्राहक, नशा और डर। महिला ने आठ महीने तक अपने साथ होने वाले अत्याचार सहा। कई बार मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं सुनता।

एक कस्टमर की मदद और पहली उम्मीद

2 अक्टूबर को एक कस्टमर ने महिला की कहानी सुनी। महिला ने रोते हुए कहा, “बस मेरे पति से बात करवा दो।” ग्राहक ने मदद की। पहली बार महिला ने अपने पति से फोन पर बात की। पति ने तुरंत मनेर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कस्टमर की मदद से महिला का लोकेशन पता किया और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क स्थापित किया।

पुलिस रेस्क्यू और घर वापसी की राहत

पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची और रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर महिला को सुरक्षित पटना लौटाया। महिला अब अपने बेटे के पास है। उसने कहा, “मैं बस अब अपने बेटे के साथ सामान्य जिंदगी जीना चाहती हूं।”

इसे भी पढ़ें : “मैं तुम्हें जला दूंगा”… और फिर लड़की पर पेट्रोल डाल मार दी माचिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“मैं तुम्हें जला दूंगा”… और फिर लड़की पर पेट्रोल डाल मार दी माचिस
Next Article RRB NTPC UG की सीबीटी-2 परीक्षा के नतीजे जारी

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
बिहार

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.