अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में 17 जनवरी को एक ऐसी घटना हुई, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी। 17 साल की लड़की अपने नानी के घर से लौट रही थी, तभी रास्ते में 22 साल के आदित्य कुमार ने उसे रोक लिया। आदित्य ने बातचीत के लिए दबाव बनाया, लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया। जब लड़की ने बातचीत से इनकार किया, तो आदित्य ने धमकी दी कि “मैं तुम्हें जला दूंगा।” इल्जाम है कि बहस के दौरान आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। लड़की सड़क पर लगभग 100 फीट तक जलती हुई चीखती-चिल्लाती दौड़ी। आसपास के लोग जल्दी से पहुंचकर उसे अस्पताल ले गए, लेकिन छह दिन के इलाज के बाद आज यानी 23 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
रास्ते में अक्सर करता था परेशान
लड़की के पिता ने बताया कि आदित्य रोज उनकी बेटी को रास्ते में परेशान करता था। बातचीत के लिए दबाव डालता और फोटो वायरल करने की धमकी देता था। 17 जनवरी को बेटी ने मना किया, और तभी आदित्य ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
मौत से पहले का बयान
पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि आरोपी ने माचिस की तीली जलाकर उसके शरीर पर फेंकी। चीखते-चिल्लाते हुए वह जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी फरार
गोपालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। अभी तक आदित्य कुमार फरार है। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का मुजफ्फरपुर में बड़ा डेवलपमेंट धमाका… जानें क्या

