Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » OMG! माता वैष्णो देवी में पहली बार ऐसा नजारा… देखें वीडियो
Headlines

OMG! माता वैष्णो देवी में पहली बार ऐसा नजारा… देखें वीडियो

January 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में वीरवार रात से शुरू हुई भारी बारिश और बर्फबारी शुक्रवार पूरे दिन जारी रही। मौसम के अचानक बदले मिजाज से राज्य का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड और तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

माता वैष्णो देवी भवन पर सीजन की पहली बर्फबारी

श्री माता वैष्णो देवी के भवन पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। त्रिकुटा पर्वत पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह तो है, लेकिन खराब मौसम के कारण यात्रा प्रभावित हुई है।

auto

पहाड़ों और पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फबारी

पटनीटॉप, नत्थाटॉप, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, पीर की गली, जोजिला पास और साधना पास समेत कश्मीर और जम्मू संभाग के सभी ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ जमा हो गई है। भद्रवाह में भी सीजन की पहली बर्फबारी से सड़कों और गलियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत कई सड़कें बंद

लगातार बर्फबारी और जगह जगह मलबा गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। बनिहाल से काजीगुंड के बीच नवयुग सुरंग के आसपास भारी बर्फ जमा है। इसके कारण हजारों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। मुगल रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे और सिंथन रोड भी पूरी तरह बंद हैं।

रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित

भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। जम्मू से श्रीनगर जाने वाली पांच उड़ानें नहीं हो सकीं। रेल सेवा भी आंशिक रूप से बाधित हुई है। संगलदान और बनिहाल से केवल एक एक ट्रेन चलाई गई, जबकि कश्मीर से बनिहाल की ओर कोई ट्रेन नहीं चल सकी।

बिजली और पानी का संकट गहराया

तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। घाटी में बिजली खपत 1700 मेगावाट के मुकाबले शुक्रवार सुबह सिर्फ 100 मेगावाट रह गई। कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी ठप हो गई है।

बर्फ में फंसे 112 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

पुंछ, उधमपुर और गांदरबल जिलों में बर्फबारी के बीच फंसे 112 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया। पुंछ जिले के कृष्णा घाटी क्षेत्र से 70 यात्रियों को निकाला गया। उधमपुर के बसंतगढ़ में महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

गांदरबल, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और कुपवाड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का उच्च खतरा बताया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जोखिम वाले इलाकों में जाने से बचें।

स्कूल बंद, बीएसएफ भर्ती टली

एहतियातन उधमपुर, राजोरी, पुंछ और कठुआ जिलों में स्कूल बंद रखे गए। मौसम सामान्य रहने पर ही शनिवार को स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाएगा। भारी बारिश के कारण बीएसएफ का भर्ती अभियान भी 24 जनवरी से बढ़ाकर 6 फरवरी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सड़कें और बिजली बहाल करना है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन मौसम खराब होने से काम में समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें : “मैं तुम्हें जला दूंगा”… और फिर लड़की पर पेट्रोल डाल मार दी माचिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 24 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड में ठंड की विदाई शुरू, हिमालय में बर्फबारी थमते ही चढ़ा पारा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.