Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 08:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंधविश्वास में हैवानियत : बेंत से कूच-कूच कर मासूम की ले ली जान
Headlines

अंधविश्वास में हैवानियत : बेंत से कूच-कूच कर मासूम की ले ली जान

January 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मासूम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। विज्ञान और तकनीक के युग में भी अंधविश्वास किस कदर जानलेवा बन सकता है, इसकी बानगी मारंगहदा थाना क्षेत्र में देखने को मिली, जहां एक सात साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बेटे की बीमारी से मौत, शक की सुई पड़ोसी पर

पुलिस के अनुसार, लांदुप पंचायत के बीमडीह गांव निवासी 55 वर्षीय रघु मुंडा के बेटे की कुछ दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस मौत को रघु मुंडा पचा नहीं सका। उसने गांव के ही लक्ष्मण मुंडा पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया और मान लिया कि उसके बेटे की मौत उसी की वजह से हुई है।

बदले की आग में मासूम बना शिकार

इसी अंधविश्वास और बदले की भावना में रघु मुंडा ने 25 वर्षीय जगरनाथ मुंडा उर्फ जगरा मुंडा के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। दोनों ने लक्ष्मण मुंडा के सात साल के बेटे को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया और उसे सुनसान जगह ले गए।

कुदाल की बेंत से कूच-कूच कर उतारा मौत के घाट

इल्जाम है कि दोनों ने कुदाल की बेंत से बच्चे पर ताबड़तोड़ वार किए। बच्चे को बैंच से कूच-कूच कर मारा गया। मासूम को तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में गांव में सनसनी फैल गई।

शव मिलने के बाद मचा हड़कंप

बच्चे का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के पिता लक्ष्मण मुंडा के बयान पर मारंगहदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा

थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुदाल बरामद की है। घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, पत्ते और मृतक का एक जोड़ा चप्पल भी जब्त किया गया है।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 103(1), 238(A) और डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : गलत दिशा से आई JCB ने फ्लाईओवर पर किया कांड… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleन्यायायुक्त ने दिलाई शपथ, याद दिला गये लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
Next Article पाकुड़ ने रच दी लोकतंत्र की नई इबारत, राष्ट्रपति ने डीसी मनीष को नवाजा

Related Posts

झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.