अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : पटना और रांची सहित बिहार और झारखंड के कई जिलों में रिलायंस जियो छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। कंपनी स्कूलों और कॉलेजों में जाकर आधुनिक AI तकनीक की जानकारी और प्रशिक्षण दे रही है। अब तक यह पहल दोनों राज्यों के 2,000 से अधिक स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंच चुकी है।
स्कूल और कॉलेजों में हो रही हैं AI कार्यशालाएं
जियो की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में AI कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में मुख्य रूप से शिक्षकों के लिए AI आधारित इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि वे पढ़ाई को और आसान और प्रभावी बना सकें। वहीं कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के साथ-साथ छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे वे तकनीक को सीधे सीख सकें।

छात्रों को सिखाया जा रहा AI टूल्स का उपयोग
इन कार्यशालाओं में छात्रों को बताया जा रहा है कि वे NotebookLM जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:
- नोट्स बनाने के लिए
- असाइनमेंट लिखने के लिए
- कोडिंग सीखने के लिए
- प्रोजेक्ट आइडिया तैयार करने के लिए
- डिजाइन और इंटरव्यू की तैयारी के लिए
छात्रों के बीच गूगल जेमिनी का ‘जेमिनी लाइव’ फीचर काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह उनकी पसंदीदा भाषा में सवालों के जवाब देता है।

5G यूजर्स को मिल रहा गूगल जेमिनी प्रो प्लान मुफ्त
डिजिटल स्किल्स को बढ़ाने के उद्देश्य से रिलायंस जियो अपने सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को 35,100 रुपये कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान 18 महीनों के लिए मुफ्त दे रहा है। इसे माय जियो ऐप के जरिए आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है।
इस प्लान में शामिल हैं :
- गूगल जेमिनी 3 प्रो मॉडल की एक्सेस
- एडवांस्ड AI इमेज टूल्स
- वीडियो जनरेशन टूल
- NotebookLM रिसर्च टूल
- 2 टीबी क्लाउड स्टोरेज
चार हफ्ते का मुफ्त जियो AI क्लासरूम कोर्स
जियो ने युवाओं के लिए चार सप्ताह का मुफ्त ऑनलाइन AI कोर्स भी शुरू किया है, जिसे ‘जियो AI क्लासरूम’ नाम दिया गया है। छात्र इसे jio.com/ai-classroom वेबसाइट पर जाकर डेस्कटॉप या लैपटॉप के माध्यम से कर सकते हैं। इस कोर्स में छात्रों को AI की बुनियादी और व्यावहारिक जानकारी दी जाती है, जिससे वे भविष्य की तकनीक के लिए तैयार हो सकें।


इसे भी पढ़ें : अपहृत कारोबारी कैरव गांधी सकुशल बरामद, DGP ने की थी हाई लेवल मीटिंग




