Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 07:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड से बिहार तक IT की बड़ी रेड, किस पर कसा शिकंजा… जानें
Headlines

झारखंड से बिहार तक IT की बड़ी रेड, किस पर कसा शिकंजा… जानें

January 29, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ रेड मारी। यह कार्रवाई बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े कारोबारियों और उनके ठिकानों पर की जा रही है। छापेमारी सुबह से ही शुरू कर दी गई थी और देर शाम तक कार्रवाई जारी रही।

रांची के प्रमुख इलाकों में जांच

सूत्रों के अनुसार रांची के कांके रोड, रातु रोड सहित कई अन्य स्थानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। यहां मिल के संचालन से जुड़े दस्तावेज, लेनदेन का ब्योरा और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कैश ट्रांजेक्शन, बिल, खरीद बिक्री के कागजात और बैंक से जुड़े रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

झारखंड के अन्य जिलों में भी कार्रवाई

रांची के अलावा जमशेदपुर और हजारीबाग में भी आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी है। जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार निवासी कारोबारी संजय अग्रवाल के आवास और सीएच एरिया स्थित उनके दूसरे ठिकाने पर जांच की जा रही है। बताया जाता है कि संजय अग्रवाल भालोटिया परिवार से संबद्ध हैं और चावल के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

बिहार तक फैली जांच की जद

आयकर विभाग की कार्रवाई सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रही। बिहार के औरंगाबाद जिले में भी छापेमारी की गई है। यहां महाराजगंज रोड स्थित धान कारोबारी विश्वजीत जायसवाल के आवास पर आयकर टीम ने दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा राइस मिल के संचालक नितेश कुमार भी आयकर विभाग के रडार पर बताए जा रहे हैं।

आय से अधिक संपत्ति का आरोप

सूत्रों के मुताबिक बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आय से अधिक संपत्ति रखने और वास्तविक आमदनी छिपाकर टैक्स चोरी करने का संदेह है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। विभाग की टीम संबंधित लोगों के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों की बारीकी से जांच कर रही है।

साल 2026 की पहली बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि वर्ष 2026 में आयकर विभाग की यह पहली बड़ी छापेमारी मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : चान्हो में शिक्षा को नई रफ्तार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी बड़ी सौगात

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचैनपुर थानेदार सोनू चौधरी लाइन हाजिर, पत्नी के साथ वायरल हुआ था वीडियो
Next Article चलती ट्रेन में मोबाइल टपाने वाले गिरोह का खुलासा, CCTV से खुला राज

Related Posts

Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
बिहार

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.