Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NCP विधायक दल की नेता बनीं सुनेत्रा पवार, आंसुओं के बीच होगा राजतिलक
देश

NCP विधायक दल की नेता बनीं सुनेत्रा पवार, आंसुओं के बीच होगा राजतिलक

January 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुनेत्रा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Mumbai : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया है।
यह फैसला अजित पवार के निधन के बाद लिया गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उनका शपथ ग्रहण समारोह आज शनिवार शाम 5 बजे होने की संभावना जताई जा रही है।

पार्थ पवार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा

सूत्रों का कहना है कि सुनेत्रा पवार की जगह उनके बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

अजित पवार की हाल ही में एक विमान दुर्घटना में मौत के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके जाने से सरकार के साथ साथ NCP के अंदर भी नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता इस घटनाक्रम को संगठन की स्थिरता के लिहाज से काफी अहम मान रहे हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात, मंत्रिमंडल फेरबदल के संकेत

शुक्रवार को NCP के वरिष्ठ नेता
छगन भुजबल,
सुनील तटकरे और
धनंजय मुंडे
ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर जल्द औपचारिक घोषणा हो सकती है।

सत्ता गठबंधन में शामिल है अजित पवार गुट

फिलहाल अजित पवार गुट की NCP, भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर सरकार में शामिल है।

वहीं दूसरी ओर, शरद पवार और सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला NCP गुट,
कांग्रेस और
शिवसेना (यूबीटी) के साथ विपक्ष में बैठा है।

ऐसे में सुनेत्रा पवार की संभावित नियुक्ति को सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर संतुलन बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बीच NCP के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अजित पवार की अंतिम इच्छा पार्टी को एकजुट देखने की थी।

मौजूदा हालात को देखते हुए यह माना जा रहा है कि दोनों धड़ों को करीब लाने का यह एक बड़ा मौका हो सकता है।

सुनेत्रा पवार के लिए बारामती सीट बन सकती है रास्ता

फिलहाल सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं और वे महाराष्ट्र विधानसभा या विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं।
अजित पवार के निधन के बाद पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट रिक्त हो गई है।

ऐसे में उनके राज्य की सक्रिय राजनीति में प्रवेश का रास्ता खुल सकता है।

आज होने वाली बैठक और संभावित शपथ ग्रहण समारोह से महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण उभरने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : 10वीं और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article10वीं और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका
Next Article पीवीयूएनएल में बड़ा हादसा, डक्ट सील टूटने से 11 मजदूर जख्मी… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.