Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बजट से पहले DA को लेकर साफ हुई तस्वीर, जानिए पूरी गणना
देश

बजट से पहले DA को लेकर साफ हुई तस्वीर, जानिए पूरी गणना

January 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बजट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : आम बजट की हलचल के बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. महंगाई भत्ते यानी DA को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. अब इस इंतजार को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है.

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने दिसंबर 2025 के लिए औद्योगिक श्रमिकों का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी AICPI-IW जारी कर दिया है. यह सूचकांक 148.2 पर स्थिर रहा है. नवंबर 2025 में भी यह आंकड़ा 148.2 ही था.

लगातार दो महीने तक इंडेक्स में कोई बदलाव न होने से यह संकेत मिल रहे हैं कि इस बार महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ोतरी संभव हो सकती है.

5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

कर्मचारी संगठनों और विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है.

अगर ऐसा होता है, तो अभी जो महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत है, वह बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. इससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा.

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि मौजूदा AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की पूरी संभावना बनती है.

जनवरी 2026 से लागू होगी नई दर

केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है.

पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है और दूसरा जुलाई से.

जनवरी 2026 का यह संशोधन भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा होगा. इससे पहले जुलाई 2025 में सरकार ने महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया था.

अब सभी कर्मचारियों की नजर जनवरी 2026 की घोषणा पर टिकी हुई है.

महंगाई भत्ता क्यों दिया जाता है

महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है.

रोजमर्रा की चीजों जैसे खाने पीने का सामान, कपड़े, दवाइयां और दूसरे जरूरी खर्च लगातार बढ़ते रहते हैं. ऐसे में वेतन और पेंशन की वास्तविक कीमत कम न हो, इसके लिए महंगाई भत्ते में समय समय पर बढ़ोतरी की जाती है.

महंगाई भत्ते की गणना कैसे होती है

महंगाई भत्ते की गणना के लिए औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी AICPI-IW का इस्तेमाल किया जाता है.

इसके लिए पिछले 12 महीनों के औसत इंडेक्स को लिया जाता है. इसी औसत के आधार पर एक तय फार्मूले से यह निकाला जाता है कि मौजूदा महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जानी चाहिए.

सरल शब्दों में कहें तो जितना ज्यादा महंगाई का असर दिखता है, उतना ज्यादा महंगाई भत्ता बढ़ता है.

अभी सरकारी घोषणा नहीं हुई है

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

हालांकि जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं और जिन आधारों पर कर्मचारी संगठन अनुमान लगा रहे हैं, उनसे यह साफ संकेत मिल रहा है कि इस बार कर्मचारियों के लिए फैसला सकारात्मक हो सकता है.

उम्मीद की जा रही है कि बजट के बाद सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते को लेकर औपचारिक घोषणा कर सकती है.

इसे भी पढ़ें : कानून के सिपाही को सलाम, भोला दास के नाम यादगार विदाई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकानून के सिपाही को सलाम, भोला दास के नाम यादगार विदाई
Next Article रात भर जागते रहे सपने, सुबह मिली पहचान… IIIT रांची के हैकाथॉन में उभरा देश का भविष्य

Related Posts

Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.