Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जाते-जाते ठंड ने ले लिया यू-टर्न, कब से मिलेगी राहत… जानें
Headlines

जाते-जाते ठंड ने ले लिया यू-टर्न, कब से मिलेगी राहत… जानें

February 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ठंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। उत्तरी भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब राज्य में साफ नजर आने लगा है। सर्द हवाओं की वजह से तापमान तेजी से नीचे गिरा है और ठंड का असर कई जिलों में काफी बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक नीचे चला गया है।

रांची-जमशेदपुर को छोड़ बाकी जिलों में ज्यादा ठंड

राजधानी रांची और जमशेदपुर को छोड़ दें तो राज्य के अधिकतर जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सबसे ज्यादा ठंड गुमला में देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान सिर्फ 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खूंटी, सिमडेगा और मेदिनीनगर जैसे जिलों में भी सुबह और शाम ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

9 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 9 फरवरी से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और यह सिलसिला करीब चार दिनों तक जारी रह सकता है। हालांकि बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हो सकती है, लेकिन ठंड का एहसास बना रहेगा।

अभी राहत नहीं, सर्द हवाएं रहेंगी जारी

फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सर्द हवाएं चलती रहेंगी और तापमान कम बना रहेगा। राज्य में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रहने से सुबह के समय हल्का कुहासा देखने को मिल सकता है।

रांची का तापमान लगभग सामान्य

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग सामान्य बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

इन जिलों में रहा सबसे कम न्यूनतम तापमान

  • गुमला – 5.0 डिग्री
  • खूंटी – 5.7 डिग्री
  • सिमडेगा – 6.9 डिग्री
  • मेदिनीनगर – 7.1 डिग्री
  • हजारीबाग – 8.6 डिग्री
  • सरायकेला – 8.6 डिग्री
  • पाकुड़ – 9.6 डिग्री
  • लोहरदगा – 9.8 डिग्री

इसे भी पढ़ें : निकाय चुनाव : आज से शुरू होगा प्रचार-प्रसार, वोटर्स को लुभाएंगे उम्मीदवार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिकाय चुनाव : आज से शुरू होगा प्रचार-प्रसार, वोटर्स को लुभाएंगे उम्मीदवार
Next Article जब कप्तान खुद मैदान में उतरे तब दस परिवारों के जान में आई जान

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.