Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 01:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जेल से बाहर आए नेक्सजेन के मालिक
Headlines

विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जेल से बाहर आए नेक्सजेन के मालिक

February 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विनय सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Hazaribagh : नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक विनय कुमार सिंह को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। 10 फरवरी को शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद हजारीबाग जेल से उनकी रिहाई हो गई। कई दिनों से वे एसीबी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे। जमानत आदेश के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई और वे जेल से बाहर आ गए।

चार मामलों में घिरे हैं विनय सिंह

विनय सिंह की मुश्किलें सिर्फ एक केस तक सीमित नहीं हैं। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों और जांच एजेंसियों में कुल चार मामले दर्ज हैं। इनमें शराब घोटाला, गैर मजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री और आय से अधिक संपत्ति जैसे आरोप शामिल हैं। इन मामलों की वजह से पिछले कुछ समय से वे लगातार जांच एजेंसियों के रडार पर रहे हैं।

शराब घोटाला केस में क्या है आरोप?

शराब घोटाला मामले में पहले ही उन्हें रांची की एसीबी कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। कोर्ट में उनके वकीलों ने दलील दी थी कि इस मामले की एफआईआर में उनका नाम सीधे तौर पर नहीं है। उनका कहना था कि शराब के टेंडर या सप्लाई से उनका कोई सीधा लेना-देना नहीं रहा है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए फंसाया गया क्योंकि वे पूर्व आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी माने जाते हैं। हालांकि जांच एजेंसियां इस मामले की पड़ताल अभी भी कर रही हैं।

जमीन मामले में हुई थी गिरफ्तारी

हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरुआ खास जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसीबी का आरोप है कि इस जमीन सौदे में नियमों का उल्लंघन हुआ है। साथ ही उन पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

पूर्व पार्टनर ने भी लगाया गंभीर आरोप

मामला यहीं खत्म नहीं होता। नेक्सजेन में उनके पूर्व पार्टनर दीपक कुमार ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में उनके खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला करीब 25 साल पुराना बताया जा रहा है। दीपक कुमार का आरोप है कि उन पर दबाव बनाकर जबरन कंपनी के शेयर ट्रांसफर करवा लिए गए थे। इस मामले की भी जांच की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी ने मतदान दल को दी कड़ी हिदायत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी ने मतदान दल को दी कड़ी हिदायत
Next Article CID के शिकंजे में JSSC CGL 2023 पेपर लीक का मास्टरमाइंड

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026
झारखंड

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026
झारखंड

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.