अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Vaishali : वैशाली जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले के 9 पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों और विभागों में तैनात किया गया है। इसके साथ ही दो थानेदारों का भी कार्यकाल पूरा होने पर तबादला किया गया है। एसपी विक्रम सिहाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें।
कौन कहां गये
- थाना प्रभारी सराय से जिला सूचना इकाई : इंस्पेक्टर मणि भूषण
- थानेदार राघोपुर से साइबर थाना वैशाली अनुसंधान इकाई : इंस्पेक्टर पंकज कुमार
- महुआ सर्किल इंस्पेक्टर से पुलिस केंद्र हाजीपुर : सत्येंद्र कुमार
- सदर सर्किल इंस्पेक्टर से महुआ थाना प्रवेक्षी पदाधिकारी : जितेंद्र कुमार
- महुआ थाना प्रवेक्षी पदाधिकारी से पुलिस केंद्र हाजीपुर : इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता
- जिला सूचना इकाई से सर्किल इंस्पेक्टर महुआ : इंस्पेक्टर रणवीर कुमार झा
- साइबर थाना वैशाली अनुसंधान इकाई से सदर सर्किल इंस्पेक्टर : इंस्पेक्टर ओमप्रकाश
- अपर थानेदार सदर से सराय थाना प्रभारी : एएसआई संजीव कुमार
- अपर थाना प्रभारी भगवानपुर से राघोपुर थानेदार : एएसआई अवधेश कुमार
24 घंटे में चार्ज लेने का आदेश
एसपी विक्रम सिहाग ने साफ कहा है कि सभी पदाधिकारी और थानेदार 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर आकर जिम्मेदारी संभालें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर लिया गया है।
राजनीतिक बदलाव का असर
वैशाली जिले में यह तबादला ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में गृह विभाग भाजपा के नेतृत्व में है। पिछले कुछ महीनों में जिले के पुलिस प्रशासन में लगातार बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें : ‘जीत ही लक्ष्य’ : बंदूक की छांव में पली एक फौज, जिसने डर नहीं, हौसला बोया



