Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 02:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » होली से ठीक पहले रांची के इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां… देखें वीडियो
Headlines

होली से ठीक पहले रांची के इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां… देखें वीडियो

March 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना इलाके में अपराधियों ने खुलेआम शराब की एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में तहलका मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल जरूर बन गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बताया जा रहा है कि फायरिंग की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी बेखौफ होकर दुकान की ओर गोली चला रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की मूवमेंट का पूरा पता लगाया जा सके।

Advertisement Advertisement

नोट : नीचे दिए गए वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260304-WA0001.mp4

देव सिंह मुंडा और दो साथी बताए जा रहे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, इस घटना को देव सिंह मुंडा और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया है। तीनों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या बोले थानेदार

अनगड़ा थानेदार गौतम कुमार रजवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।

लोगों में डर, पुलिस की अपील

घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

इसे भी पढ़ें : रंगों से पहले भरोसे की पहरेदारी : होली पर चौकन्ना दिखी पुलिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरंगों से पहले भरोसे की पहरेदारी : होली पर चौकन्ना दिखी पुलिस
Next Article राशिफल @ 05 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.