Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 March, 2026 • 09:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “मैनेज कर, नहीं तो खोपड़ी खोल देंगे”… कोयला कारोबारी के घर फा’यरिंग
Headlines

“मैनेज कर, नहीं तो खोपड़ी खोल देंगे”… कोयला कारोबारी के घर फा’यरिंग

March 5, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोयला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी भरेचनगर आदर्श कॉलोनी में मंगलवार रात को खौफनाक घटना हुई। बाइक सवार कुछ अपराधियों ने कोयला कारोबारी रवि शर्मा के घर के गेट पर गोली चलाकर इलाके में दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद अपराधियों ने एक पर्चा भी छोड़ दिया, जिसमें रंगदारी के लिए मोटी रकम देने की धमकी दी गई थी।

रात करीब 10 बजे अचानक फायरिंग

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे हुई। अज्ञात अपराधी बाइक पर सवार थे और सीधे रवि शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायर किए और फिर मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग डर के मारे घरों में छिप गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement Advertisement

रंगदारी का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

घटना स्थल से पुलिस को एक पर्चा भी मिला। पर्चे में राहुल दुबे के नाम का जिक्र करते हुए धमकी दी गई कि अगर तय रकम नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस के अनुसार, यह साफ इशारा है कि अपराधियों ने पहले से रंगदारी की योजना बना रखी थी।

पुलिस ने तुरंत किया जांच शुरू

सूचना मिलते ही कुजू ओपी की टीम मौके पर पहुंची। पुअनि ओंकार पाल और मनीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए और पर्चा अपने कब्जे में ले लिया। रवि शर्मा और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि शर्मा से पहले भी रंगदारी की मांग की खबरें आ चुकी हैं। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से देख रही है।

सुरक्षा बढ़ाई गई, जल्द गिरफ्तारी का दावा

कुजू ओपी पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : हाजत में मौ’त मामला : SSP एक्शन मोड में, थानेदार समेत सात पर गिरी गाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाजत में मौ’त मामला : SSP एक्शन मोड में, थानेदार समेत सात पर गिरी गाज
Next Article पाकुड़ में गौर पूर्णिमा : भक्ति और आनंद की संगम यात्रा

Related Posts

Headlines

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026
Headlines

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026
Headlines

किसकी है ये कोख, किसका है ये दर्द… दो विक्षिप्त बेनाम जिंदगियों का डालसा का सहारा

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026

किसकी है ये कोख, किसका है ये दर्द… दो विक्षिप्त बेनाम जिंदगियों का डालसा का सहारा

March 10, 2026

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.