Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 March, 2026 • 12:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल में दिक्कत, छात्रहित सर्वोपरि मंच ने उठाई आवाज
झारखंड

ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल में दिक्कत, छात्रहित सर्वोपरि मंच ने उठाई आवाज

March 6, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छात्रहित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : छात्रहित सर्वोपरि मंच, झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रांची के आदिवासी कल्याण आयुक्त से मुलाकात कर ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल से जुड़ी परेशानियों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन प्रभारी कुणाल पोद्दार और शक्ति कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सत्र 2025-26 के आवेदन को दोबारा खोलने की मांग

ज्ञापन में संगठन ने विशेष रूप से सत्र 2025-26 के छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल को पुनः खोलने की मांग की। संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न कारणों से पोर्टल की निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाए। फिलहाल हजारों विद्यार्थी संगठन से संपर्क कर पोर्टल दोबारा खोलने की गुहार लगा रहे हैं।

Advertisement Advertisement

तकनीकी समस्याओं से प्रभावित सत्र 2024-25

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सत्र 2024-25 के कई विद्यार्थियों के आवेदन DNO पोर्टल पर उनके कॉलेज का नाम सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हो रहा है। जबकि कॉलेज स्तर पर उनका आवेदन पहले ही Approved या Verified हो चुका है। इस तकनीकी समस्या के कारण कई विद्यार्थियों के आवेदन आगे स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं और छात्रवृत्ति पाने से वंचित हो रहे हैं।

आयुक्त से शीघ्र समाधान की अपील

संगठन ने आयुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि ई-कल्याण पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और सत्र 2025-26 के लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोला जाए। ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति का लाभ से वंचित न रहे।

छात्रहित सर्वोपरि मंच का जोर

प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा ने कहा कि संगठन लगातार छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहा है और आगे भी छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर हमजा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि हर पात्र छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ मिले। इसके लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। प्रदेश संगठन प्रभारी कुणाल पोद्दार ने कहा कि हजारों विद्यार्थी अभी भी आवेदन से वंचित हैं, इसलिए सत्र 2025-26 के लिए पोर्टल पुनः खोलना अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश सचिव रईस अंसारी ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि मंच हमेशा विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और छात्रहित के मुद्दों को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : दो साल की चुप्पी टूटी, छात्रहित सर्वोपरि मंच के साथ उठी छात्रों की आवाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदारू दुकान में फायरिंग करने वालों के धराते ही हुआ एक बड़े केस का खुलासा… जानें
Next Article रांची की 3.87 लाख ‘मंईयां’ के खातों में 96 करोड़ ट्रांसफर

Related Posts

Headlines

मेहंदी भी नहीं छूटी थी हाथों से… और उजड़ गया संसार

March 10, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026
Headlines

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेहंदी भी नहीं छूटी थी हाथों से… और उजड़ गया संसार

March 10, 2026

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026

किसकी है ये कोख, किसका है ये दर्द… दो विक्षिप्त बेनाम जिंदगियों का डालसा का सहारा

March 10, 2026

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.