Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 March, 2026 • 07:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रजरप्पा मंदिर में युवक से मा’रपीट, वीडियो वायरल होते ही चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
Headlines

रजरप्पा मंदिर में युवक से मा’रपीट, वीडियो वायरल होते ही चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

March 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रजरप्पा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर परिसर में एक युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन शामिल हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

परिवार के साथ दर्शन करने आया था युवक

जानकारी के मुताबिक युवक अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने आया था। इसी दौरान मंदिर परिसर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि शुरुआत में मामला मामूली कहासुनी का था, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और बाद में उसकी पिटाई कर दी।

Advertisement Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को घेरकर धक्का-मुक्की कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।

रजरप्पा मंदिर में युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होते ही चार पुलिसकर्मी सस्पेंड#rajrappa #ramgarh #jharkhandnews #newssamvad pic.twitter.com/7e1rBEXMBc

— News Samvad (@newssamvaad) March 9, 2026

परिवार के सामने हुई मारपीट

घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह बताया जा रहा है कि युवक के साथ उसके परिवार के सामने ही मारपीट की गई। वायरल वीडियो में युवक की पत्नी भी बीच-बचाव करती नजर आती है। वह पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन हालात शांत होने के बजाय और तनावपूर्ण हो जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में बढ़ गया और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

एसपी ने लिया सख्त फैसला

वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच भी की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली
Next Article सीओ का ‘लाठी कांड’, बाबूलाल ने वायरल वीडियो पर उठाए सवाल

Related Posts

Headlines

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

March 10, 2026
Headlines

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

March 10, 2026

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा

March 10, 2026

झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा, मार्शल आउट

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.