Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली
झारखंड

बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली

March 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बोकारो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bokaro : झारखंड में एक बार फिर बम की धमकी से लोगों में डर का माहौल बन गया है। राजधानी रांची के बाद अब बोकारो के सिविल कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई।

ईमेल मिलते ही खाली कराया गया कोर्ट परिसर

धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे सिविल कोर्ट कॉम्प्लेक्स को खाली करा दिया। उस समय कोर्ट परिसर में वकील, कर्मचारी और कई लोग मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया ताकि किसी तरह का खतरा न रहे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बन गई।

एसपी खुद पहुंचे, शुरू हुई सघन जांच

मामले की जानकारी मिलते ही बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह खुद मौके पर पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान भी कोर्ट परिसर पहुंचे। एसपी ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जांच अभियान शुरू कराया।

बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी

बम की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। टीम कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच कर रही है। कोर्ट भवन, पार्किंग एरिया, दफ्तरों और आसपास के हिस्सों को अच्छी तरह से खंगाला जा रहा है। परिसर में खड़ी गाड़ियों की भी जांच की जा रही है। इसके लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

वकीलों से की गई सहयोग की अपील

जांच के दौरान जिला बार एसोसिएशन के वकीलों से भी सहयोग की अपील की गई है। उनसे कहा गया है कि जांच पूरी होने तक धैर्य रखें और पुलिस को अपना काम करने दें। सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट परिसर में लोगों की आवाजाही फिलहाल सीमित कर दी गई है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में झारखंड में कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट, डीसी ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी इसी तरह ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा सतर्क हो गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें : दिल में बहन-जीजा को खोने का दर्द, फिर भी बल्ले से आग उगल गए ईशान किशन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल में बहन-जीजा को खोने का दर्द, फिर भी बल्ले से आग उगल गए ईशान किशन
Next Article रजरप्पा मंदिर में युवक से मा’रपीट, वीडियो वायरल होते ही चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.