Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 11:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें
Headlines

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सड़क पर जरा सी लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। इसी बात को लोगों तक पहुंचाने के लिए रविवार को रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साफ कहा… हेलमेट पहनकर चलिए, सीट बेल्ट लगाइए और नियमों का पालन कीजिए, तभी आप सुरक्षित रहेंगे। यह अभियान रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे नियमों का पालन करने की अपील की।

बाइक रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

जागरूकता अभियान के तहत शहर में बाइक रैली भी निकाली गई। यह रैली बिरसा चौक से शुरू होकर अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक गई। रैली में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल हुए। रास्ते में लोगों को रोककर समझाया गया कि सड़क पर सुरक्षित रहना सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। अगर सभी लोग नियमों का पालन करेंगे, तभी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

Advertisement Advertisement

नुक्कड़ नाटक के जरिए समझाई लापरवाही की कीमत

अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से दिखाया कि बिना हेलमेट बाइक चलाना, ट्रिपल राइडिंग करना या शराब पीकर गाड़ी चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। नाटक में यह संदेश दिया गया कि कई बार लोग जल्दबाजी या लापरवाही में नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वही छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।

इन बातों को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

अभियान के दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने लोगों को खास तौर पर इन नियमों के बारे में बताया…

  • बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें
  • कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं
  • ट्रिपल राइडिंग बिल्कुल न करें
  • शराब पीकर गाड़ी न चलाएं
  • तेज और लापरवाही से वाहन न चलाएं

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि इन साधारण नियमों का पालन करके कई बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

कई पुलिस अधिकारी और जवान रहे मौजूद

इस अभियान में रांची नगर क्षेत्र के कई डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, कई थानेदार, ट्रैफिक थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे। एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे। लोगों से अपील की गई कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन
Next Article मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

Related Posts

Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, इन अहम एजेंडों दो दिया ग्रीन सिग्नल

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026

गर्मियों में स्किन को रखें ऑयल-फ्री और चमकदार, अपनाएं ये रूटीन

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.