Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 02:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला
Headlines

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Purnia : पूर्णिया के कटैया गांव से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां एक भाई ने अपने ही बड़े भाई को सिर्फ कुछ जमीन के टुकड़ों के लिए गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

परिवार में मातम, गांव में सन्नाटा

घटना बीकोठी प्रखंड के रूपेश्वरी ओपी क्षेत्र के कटैया गांव की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राणा प्रताप दास के रूप में हुई। उनकी पत्नी किरण देवी ने बताया कि राणा प्रताप दास घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी उनका छोटा भाई मनोज चौपाल घर में घुसा और सोते हुए बड़े भाई पर सीधे फायर कर दिया। गोली राणा प्रताप के सीने में लगी और वह मौके पर ही चल बसे। पत्नी की चीख और गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिवार के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisement

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़वाया

घटना के बाद मनोज चौपाल फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार के अनुसार दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था। मनोज चौपाल पहले भी कई बार बड़े भाई को जान से मारने की धमकी दे चुका था, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक (FSL) टीम भी बुलाई गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज चौपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले के दूसरे नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

बेटे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

मृतक के बेटे नीरज कुमार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पूरा गांव इस घटना से सदमे में है और परिवार के लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन
Next Article दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

Related Posts

झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
राशिफल

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.