Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 10:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ATM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के एटीएम केंद्रों के बाहर पिछले कुछ समय से एक ऐसा जाल बिछाया जा रहा था, जिसमें फंसने के बाद लोगों को पता भी नहीं चलता था कि उनके खाते से पैसे कब और कैसे गायब हो गए। कोई बुजुर्ग पेंशन निकालने आता था, कोई मजदूर अपनी मेहनत की कमाई लेने, तो कोई छात्र एटीएम से कुछ पैसे निकालने। लेकिन कई बार एटीएम से बाहर निकलते ही लोगों को एहसास होता कि उनके साथ कुछ गड़बड़ हो गई है। दरअसल, एटीएम के बाहर ही दो शातिर अपराधी ऐसे लोगों की तलाश में रहते थे जिन्हें मशीन चलाने में थोड़ी परेशानी होती। मदद के नाम पर वे चुपचाप कार्ड बदल देते और बाद में उसी कार्ड से खाते से पैसे उड़ा लेते। अब ऐसे ही एक गिरोह के दो सदस्यों को रांची पुलिस ने पकड़ लिया है।

गुप्त सूचना से खुला पूरा खेल

रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर बाइक से शहर में घूम रहे हैं। ATM कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकाल निकाल लेना इन लड़कों की फितरत है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के नेतृत्व और सदर डीएसपी संजीव बेसरा की देखरेख में एक टीम बनाई गई। पुलिस को शक था कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है, बल्कि एक संगठित गिरोह शहर में सक्रिय है।

auto

बीआईटी मेसरा इलाके में पुलिस की घेराबंदी

पुलिस टीम ने बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। बीआईटी रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस पहले से ही तैनात थी। सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार खुद गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ब्लू रंग की पल्सर बाइक (JH01CF-4430) पर सवार दो युवक वहां से गुजरते दिखे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था और उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, दोनों बाइक घुमाकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद जुमार पुल के पास दोनों को पकड़ लिया गया।

तलाशी में मिला ठगी का सामान

जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन मिले। इसके अलावा जिस बाइक से वे घूम रहे थे, उस पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। बाइक पर नंबर JH01CF-4430 लगा हुआ था, जबकि उसका असली नंबर JH01CE-4430 है।

नवादा से आते थे ठगी करने

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू और धनंजय कुमार सिंह बताया। दोनों बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे ATM केंद्रों पर लोगों को निशाना बनाते थे। खासकर बुजुर्ग या ऐसे लोग जो मशीन चलाने में झिझकते थे, उन्हें मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेते थे। जब पीड़ित को लगता कि मशीन में कोई समस्या है, तब तक उनका कार्ड बदल चुका होता था। बाद में ये शातिर उचक्के उसी कार्ड से अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाल लेते थे।

कई जिलों में कर चुके कांड

रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर के अनुसार, यह गिरोह पहले भी रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह जैसे जिलों में इसी तरह की ठगी कर चुका है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। मोबाइल फोन और अन्य सुरागों के आधार पर अब नेटवर्क की जांच की जा रही है।

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये रांची के रुरल SP प्रवीण पुष्कर… देखें वीडियो pic.twitter.com/PJv4KqFhQ7

— News Samvad (@newssamvaad) March 15, 2026

सराहनीय रही इनकी भूमिका

इन शातिरों को दबोचने में सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा, सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार और मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट
Next Article रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026
झारखंड

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.