Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीबीएसई ने छात्राओं को गुमराह होने से बचाने को उठाया कदम
देश

सीबीएसई ने छात्राओं को गुमराह होने से बचाने को उठाया कदम

June 14, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

गोरखपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई ) ने ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील साहित्य, साइबर अटैक, छात्राओं को गुमराह होने के तरीको से बचाने के लिए कदम उठाये हैं। ऑनलाइन क्लास सुरक्षित रखने और छात्राओं को साइबर हमले से बचाने के लिए सीबीएसई द्वारा जारी हैण्डबुक में बचाव के रास्तों को बताया गया है। कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई के अच्छे-बुरे नतीजों के बावत यह कदम उठाया गया है।

स्कूल एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही के मुताबिक बोर्ड ने जो हैंडबुक तैयार की है इससे छात्राओं को सुरक्षित ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिलेगी। किसी भी गलत हरकत की शिकायत करने के बावत छात्राओं की हिचकिचाहट दूर हुई है। अब वे गलत कमेंट या गलत विषय वस्तु दिखने पर तत्काल शिकायत कर सकतीं हैं। सुझाव देते हुए कहा कि स्कूलों को भी चाहिए कि प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर ऑनलाइन क्लास कराने के बजाय सर्वर खरीद कर क्लास करवायें। यह और भी सुरक्षित होगा।

कुछ ऐसा है जारी हैंडबुक
सीबीएसई द्वारा जारी हैंडबुक की जानकारी सभी छात्राओं तक पंहुचाने के लिए बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश भेज दिये हैं। ऑनलाइन क्लास में वर्चुअल यौन शोषण की शिकायत करने के लिए भी बोर्ड द्वारा छात्राओं को प्रेरित किया गया है। बोर्ड ने मुख्य रूप से कक्षा 09 से 12 तक की छात्राओं के लिए जानकारी, सावधानी, क्या करें, क्या न करें जैसी बातों के साथ 98 पेज की हैंडबुक जारी कर दी है। छात्राओं को ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षा से इतर विषय वस्तु अपलोड करने पर शिकायत को प्रेरित किया गया है। अश्लील साहित्य या अश्लील कमेंट को नजरअंदाज न करने का सुझाव भी दिया गया है। यह शिकायत शिक्षक या किसी भी दोषी छात्र के खिलाफ भी दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत सीधे स्कूल प्रबंधन से करने की सलाह है।

सोशल व गेंमिंग साइट पर सक्रिय रहने वाली छात्राओं को सलाह
सीबीएसई की हैंडबुक में छात्राओं को डिजीटल शिक्षा के अधिकारों को तो बताया ही गया है, ऑनलाइन प्लेटफार्म का प्रयोग कर सोशल साइट, गेंमिंग साइट पर सक्रिय रहने वाली छात्राओं को सलाह दी गई है। जारी हैंडबुक के निर्देशों के मुताबिक साइट की विषय वस्तु अगर छात्राओं की उम्र के अनुसार नहीं है तो उसे रिपोर्ट कर दें। इसके साथ ही सोशल साइट के इस्तेमाल के दौरान अगर कोई अनजान शख्स आपको रिक्वेस्ट भेजता है तो उसे स्वीकार न करें। किसी एप के प्रयोग के दौरान छात्राएं उम्र प्रतिबंध सीमा का ख्याल रखें और ऐसे ही गेम खेले जो आपकी उम्र के अनुसार हो।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleश्रमिकों के हितों की रक्षा करेगी सरकार, नहीं होगी कोई दिक्कतः मुख्यमंत्री
Next Article ‘बाहुबली’ की शिवगामी की कार से बरामद हुईं 96 बियर और 8 वाइन की बोतलें

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.