अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : अफगानिस्तान की राजधानी Kabul में सोमवार रात जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pakistan की एयरफोर्स ने कई जगहों पर एयरस्ट्राइक की, जिनमें एक बड़ा अस्पताल भी शामिल है। शुरुआती रिपोर्ट्स में करीब 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। धमाकों की आवाजें शहर के कई इलाकों में सुनी गईं। खासकर दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और Kabul International Airport के आसपास के क्षेत्रों में लोग रातभर दहशत में रहे।
तालिबान का आरोप- नशा मुक्ति अस्पताल पर गिराए बम
अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ Taliban सरकार ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तालिबान के प्रवक्ता Zabihullah Mujahid ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाकर बम गिराए। तालिबान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह मानवता के खिलाफ अपराध है और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का खुला उल्लंघन किया है।
पाकिस्तान ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
दूसरी ओर पाकिस्तान की सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के प्रवक्ता Mosharraf Zaidi ने कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। उनका कहना है कि पाकिस्तान सिर्फ उन ठिकानों पर कार्रवाई करता है जहां से आतंकवादी गतिविधियां संचालित होती हैं।
2000 बेड वाले अस्पताल को भारी नुकसान
अफगान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता Hamdullah Fitrat ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 9 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस अस्पताल को निशाना बनाया गया, वह करीब 2000 बेड का बड़ा अस्पताल था। एयरस्ट्राइक के बाद अस्पताल के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। जब मीडिया टीमें मौके पर पहुंचीं, तब भी अस्पताल के कुछ हिस्सों में आग जल रही थी। रेस्क्यू टीमों ने 30 से ज्यादा शव स्ट्रेचर पर बाहर निकाले, जबकि अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि वहां बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे, इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।
राशिद खान ने UN से जांच की मांग की
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर Rashid Khan ने भी इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि काबुल में हुए हवाई हमलों से आम लोग बेहद दुखी हैं। राशिद खान ने लिखा कि इन हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। कुछ हमले घरों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास भी हुए, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक युद्ध अपराध माना जाता है। उन्होंने United Nations और मानवाधिकार संगठनों से पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
पहले भी हो चुके हैं हमले
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की हो। रविवार रात भी पाकिस्तान ने Kandahar प्रांत में हमला कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था। पाकिस्तान का कहना है कि ये कार्रवाई ऑपरेशन “गजब-लिल-हक” के तहत की गई थी और इसमें Tehrik-i-Taliban Pakistan यानी TTP के ठिकानों को टारगेट किया गया।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
पिछले कुछ हफ्तों से Afghanistan और पाकिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सीमा पर कई बार झड़पें हो चुकी हैं और दोनों देशों के बीच तनाव तेजी से बढ़ा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक हालिया सैन्य कार्रवाइयों की वजह से 1 लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : नल सूखे, टंकी खाली… रांची की इस सोसाइटी में पानी को तरस रहे 1100 लोग

