Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 06:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फोनपे से पेमेंट, फ्यूल वाल्व से निकासी… रेलवे यार्ड का काला खेल बेनकाब
Headlines

फोनपे से पेमेंट, फ्यूल वाल्व से निकासी… रेलवे यार्ड का काला खेल बेनकाब

March 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेलवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : दिन में सब कुछ सामान्य दिखता था। ट्रेनें आती-जाती थीं, कर्मचारी अपने काम में लगे रहते थे। लेकिन रात के सन्नाटे में हटिया रेलवे यार्ड के भीतर एक ऐसा खेल चल रहा था, जिसकी भनक तक किसी को नहीं थी। यह खेल था रेलवे के डीजल की चोरी का, और चौंकाने वाली बात यह रही कि इसमें खुद रेलवे का कर्मचारी शामिल था। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की कार्रवाई ने इस पूरे नेटवर्क की परतें खोल दीं। अब इस मामले में एक कर्मचारी समेत तीन लोग सलाखों के पीछे हैं।

ऐसे शुरू हुआ शक, फिर बिछा जाल

27 मार्च को RPF को डीजल चोरी की सूचना मिली। मामला दर्ज हुआ और जांच शुरू हुई। पहले अजय कुमार साहू को पकड़ा गया। शुरुआत में मामला छोटा लग रहा था, लेकिन जैसे ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, कहानी ने नया मोड़ ले लिया। अजय ने जो बताया, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया।

5 हजार में 55 लीटर डीजल का सौदा

पूछताछ में सामने आया कि 26 मार्च को अजय कुमार साहू ने 55 लीटर रेलवे डीजल खरीदा था। इसके लिए उसने 5 हजार रुपये फोनपे के जरिए भुगतान किया था। यह कोई एक बार की घटना नहीं थी, बल्कि एक सेट सिस्टम के तहत हो रहा सौदा था।

अंदर का आदमी ही निकला बड़का खिलाड़ी

RPF टीम जब हटिया यार्ड की वाशिंग लाइन नंबर-05 पहुंची, तो असली चेहरा सामने आया। यहां तैनात रेलवे कर्मचारी शियो शंकर कुमार ही इस पूरे खेल का मुख्य किरदार निकला। उसने स्वीकार किया कि वही फ्यूल वाल्व से डीजल निकालकर बेचता था। यानी जिस सिस्टम की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वहीं से चोरी हो रही थी।

फ्यूल वाल्व बना चोरी का जरिया

जांच में पता चला कि हाई स्पीड डीजल फ्यूल वाल्व से सीधे डीजल निकाला जाता था। यह तरीका ऐसा था कि बाहर से देखने पर किसी को शक भी नहीं होता। धीरे-धीरे डीजल निकालकर बेचा जाता रहा और सिस्टम को नुकसान पहुंचता रहा।

बिचौलिया भी खेल में शामिल

इस नेटवर्क में सिर्फ खरीदार और सप्लायर ही नहीं थे, बल्कि एक बिचौलिया भी था। सम्पी कुमार नाम का व्यक्ति, जो एक निजी कंपनी में साइट इंजीनियर है, इस पूरे सौदे को जोड़ने का काम करता था। उसने पूछताछ में कबूल किया कि उसे इस काम के बदले 100 रुपये फोनपे और 600 रुपये नकद मिलते थे। यानी छोटा हिस्सा लेकर वह बड़ी चोरी को जोड़ने का काम कर रहा था।

खुद चलकर RPF के पास पहुंचा

जब RPF को उसके बारे में जानकारी मिली और तलाश शुरू हुई, तो सम्पी कुमार खुद ही RPF पोस्ट हटिया पहुंच गया। वहां दोनों आरोपियों ने उसकी पहचान की, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों सलाखों के पीछे, जांच जारी

अब इस मामले में अजय कुमार साहू, शियो शंकर कुमार और सम्पी कुमार तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ RP(UP) Act के तहत कार्रवाई की जा रही है। RPF अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक मामला नहीं हो सकता। जांच इस दिशा में भी चल रही है कि कहीं इस तरह का नेटवर्क और जगहों पर तो सक्रिय नहीं है।

सख्त संदेश : अब नहीं बचेगा कोई

इस कार्रवाई के बाद रेलवे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रेलवे संपत्ति से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती और बढ़ेगी। अंदर के लोग हों या बाहर के, अगर कोई इस तरह के खेल में शामिल पाया गया, तो सीधी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : अंधेरी रात, सुनसान सड़क और लूटपाट… पुलिस के शिकंजे में पांच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंधेरी रात, सुनसान सड़क और लूटपाट… पुलिस के शिकंजे में पांच
Next Article असम फतह का बिगुल : सीएम हेमंत ने दिया जीत का फॉर्मूला

Related Posts

Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
Headlines

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026
Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.