Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 06:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वकील के सीने में भोरे-भोर दाग दी गोली, निकले थे मॉर्निंग वॉक पर
Headlines

वकील के सीने में भोरे-भोर दाग दी गोली, निकले थे मॉर्निंग वॉक पर

April 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mirzapur : यूपी के मिर्जापुर में शनिवार सुबह एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है, जब वकील राजीव सिंह (45) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हमलावर बाइक से आए, रास्ते में उन्हें रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वकील खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बाइक से आए थे दो हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक रोककर पीछे बैठा युवक उतरता है और वकील को सामने से रोक लेता है। इसके बाद उसने बेहद करीब से गोली मार दी। गोली चलते ही वकील वहीं गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे।

Advertisement Advertisement

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इस हत्या की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो हमलावर बाइक से आते हैं। पीछे बैठा युवक हाथ में तमंचा लेकर उतरता है और वकील पर गोली चला देता है। गोली मारने के बाद आरोपी भागने की कोशिश करता है, लेकिन उस वक्त बाइक स्टार्ट नहीं होती। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ते हैं।

लोगों ने दौड़कर पकड़ने की कोशिश की, आरोपी ने तान दिया तमंचा

जब स्थानीय लोग हमलावरों की तरफ बढ़े तो आरोपी ने तमंचा तानकर उन्हें डराया और पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। कुछ सेकेंड बाद बाइक स्टार्ट हो गई और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है।

CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleDGP ने बनाई हाई लेवल कमेटी, राजधानी की सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल पर फोकस
Next Article मां की सहेलियों ने बुना मासूम की तबाही का जाल, कीमत दो हजार

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026
Headlines

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026
Headlines

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026

निखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें

April 18, 2026

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.