Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 06:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सम्राट चौधरी की हुई ताजपोशी, बिहार को मिला 24वां मुख्यमंत्री
Headlines

सम्राट चौधरी की हुई ताजपोशी, बिहार को मिला 24वां मुख्यमंत्री

April 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य को 24वां मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। यह बिहार के सियासी इतिहास में पहली बार हुआ है जब भाजपा के किसी नेता ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोकभवन में किया गया, जहां माहौल काफी भव्य और उत्साह से भरा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पूरे परिसर में जश्न जैसा माहौल दिखा।

लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मौजूद रहे। जैसे ही राज्यपाल लोकभवन के शपथ ग्रहण स्थल राजेंद्र मंडपम पहुंचे, वहां मौजूद नेताओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय गीत का गायन भी हुआ और कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ आगे बढ़ा।

बिहार में शुरू हुआ “सम्राट युग”

शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी समर्थकों का कहना है कि बिहार में अब विकास और नई दिशा की शुरुआत हो रही है। राजनीतिक गलियारों में इसे “सम्राट युग की शुरुआत” के रूप में देखा जा रहा है।

विजय कुमार चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

नई सरकार के गठन में जदयू कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।

बिजेंद्र यादव बने दूसरे डिप्टी सीएम

इसके बाद जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें भी राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव, दोनों ही जदयू कोटे से बिहार के दो डिप्टी सीएम रहेंगे।

नए सत्ता समीकरणों पर टिकी नजर

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। भाजपा और जदयू की नई सरकार से अब लोगों को यह उम्मीद है कि राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी और प्रशासनिक स्तर पर नए फैसले देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : सम्राट चौधरी मिले गवर्नर से, पेश किया सरकार बनाने का दावा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसदा के लिए खामोश हो गए बिशप हार्टमैन अकादमी के उप-प्राचार्य ज्योति प्रकाश तिग्गा
Next Article सारंडा में मिसिर बेसरा दस्ता के साथ एनका’उंटर, एक जवान जख्मी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026
बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.