अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार देर रात IAS अधिकारियों की तैनाती और तबादले को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस आदेश के बाद राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों के उपायुक्त यानी DC बदल दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में यह भी साफ कर दिया गया है कि जो अधिकारी फिलहाल किसी पद का प्रभार नहीं संभाल रहे हैं, उन्हें कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची में योगदान देना होगा।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और तेज करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कई जिलों में लंबे समय से एक ही अधिकारी की तैनाती थी, ऐसे में तबादलों के बाद अब नई टीम जिले की जिम्मेदारी संभालेगी।
किस जिले में कौन बने नए DC
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई जिलों में नए उपायुक्त की नियुक्ति की गई है। नई तैनाती इस प्रकार है:
- राजीव रंजन को डीसी जमशेदपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- संदीप कुमार को डीसी लातेहार बनाया गया है।
- अनन्य मित्तल को डीसी गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- दिलेश्वर महतो को डीसी गुमला नियुक्त किया गया है।
- मेधा भारद्वाज को डीसी पाकुड़ की कमान सौंपी गई है।
- लोकेश मिश्रा को डीसी गोड्डा बनाया गया है।
- शशि प्रकाश सिंह को डीसी देवघर की जिम्मेदारी मिली है।
- उत्कर्ष गुप्ता को डीसी कोडरमा नियुक्त किया गया है।
- हेमन्त सती को डीसी हजारीबाग बनाया गया है।
- मनीष कुमार को डीसी चाईबासा की जिम्मेदारी दी गई है।
- ऋतुराज को डीसी रामगढ़ बनाया गया है।
- रवि आनंद को डीसी चतरा पद पर तैनात किया गया है।
- दीपक कुमार दुबे को डीसी साहिबगंज की जिम्मेदारी मिली है।
- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को डीसी पलामू नियुक्त किया गया है।
- सौरभ कुमार भुवानिया को डीसी खूंटी बनाया गया है।
- संदीप कुमार मीणा को डीसी लोहरदगा की जिम्मेदारी दी गई है।
- आलोक कुमार को डीसी जामताड़ा बनाया गया है।
जिन अधिकारियों के पास अभी कोई प्रभार नहीं, उन्हें रांची में करना होगा योगदान
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अधिकारी अभी किसी पद पर कार्यरत नहीं हैं या जिनके पास फिलहाल कोई विभागीय जिम्मेदारी नहीं है, वे सीधे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची में योगदान देंगे। इसके बाद सरकार जरूरत के अनुसार उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपेगी।


इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, कितने का गोलमाल… जानें



