Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 08:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड
Headlines

रवि आनंद ने संभाला चतरा डीसी का चार्ज, दिखा एक्शन वाला मूड

April 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डीसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra : चतरा जिले में प्रशासनिक बदलाव के बाद अब नई जिम्मेदारी रवि आनंद के हाथों में आ गई है। शनिवार को उन्होंने चतरा के 40वें डीसी के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री से चार्ज लिया। पदभार लेते ही रवि आनंद का अंदाज साफ दिखा कि वे काम को जमीन पर उतरकर करना चाहते हैं।

टीम वर्क से होगा जिले का विकास

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में डीसी रवि आनंद ने कहा कि जिले का विकास सभी विभागों के साथ मिलकर किया जाएगा। उनका कहना है कि अकेले कोई काम नहीं होता, टीम बनाकर काम करने से ही नतीजा बेहतर आता है। उन्होंने खास तौर पर महिला और बाल विकास, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन को अपनी प्राथमिकता बताया।

Advertisement Advertisement

हर पात्र तक पहुंचे योजना का लाभ

नए डीसी ने साफ कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक समय पर पहुंचे। कई बार योजनाएं बनती हैं लेकिन लोगों तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे मामलों को वे खुद मॉनिटर करेंगे और जरूरत पड़ी तो जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

पानी की समस्या पर सख्त रुख

पेयजल संकट को लेकर रवि आनंद ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पानी की दिक्कत है, वहां जल्द समीक्षा की जाएगी। अगर कहीं चापानल खराब है तो 48 घंटे के अंदर उसे ठीक कराया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।

जनता से सीधा संवाद रहेगा प्राथमिकता

रवि आनंद ने कहा कि वे दफ्तर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों से मिलेंगे। उनकी समस्याएं सीधे सुनेंगे और मौके पर समाधान की कोशिश करेंगे। इसके अलावा हर हफ्ते जनता दरबार लगाया जाएगा, जहां लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

स्वास्थ्य व्यवस्था को भी करेंगे दुरुस्त

जिले में डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले पूरी स्थिति का आकलन किया जाएगा, उसके बाद जो जरूरी होगा वह कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

कार्यालयों का किया निरीक्षण

पदभार लेने के बाद रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर की कई शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व, आपूर्ति और सामान्य शाखा समेत कई विभागों का दौरा किया और कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ चतरा जहूर आलम, एसडीओ सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिखिल राय ने लिया कोतवाली ASP का चार्ज, क्या बोल गये… जानें
Next Article भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

Related Posts

झारखंड

एक महीने में सरेंडर करें नक्सली, नहीं तो होगा निर्णायक वार : स्पेशल डीजी

April 18, 2026
Headlines

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026
बिहार

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मोबाइल की कैद में बचपन! कैसे छुड़ाएं बच्चों के स्क्रीन की खतरनाक लत… जानें

April 18, 2026

एक महीने में सरेंडर करें नक्सली, नहीं तो होगा निर्णायक वार : स्पेशल डीजी

April 18, 2026

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026

कैमरे के पीछे की मेहनत को मिला मंच, पटना में सजा युवा सिनेमा का मेला

April 18, 2026

भारत पेट्रोलियम में बंपर Vacancy, 17 लाख तक सैलरी का मौका

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.