Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश

‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी

April 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पास न होने को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली गई। इस पद यात्रा की शुरुआत सीएम आवास से हुई और यह विधानभवन तक पहुंचने वाली है। खास बात यह रही कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मार्च में शामिल हुए।

विपक्ष के खिलाफ गुस्सा, सड़कों पर उतरी महिलाएं

इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और विपक्ष के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। नेताओं का कहना है कि महिलाओं को आरक्षण न मिल पाने की वजह विपक्ष का रवैया है, जिसके चलते अब महिलाएं खुद सड़कों पर उतरकर विरोध जता रही हैं।

डिप्टी सीएम का तंज: ‘देख सपाई बिटिया घबराई’

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महिलाओं को सड़कों पर आना पड़ा है, और इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा “देख सपाई, बिटिया घबराई”… जो इस पूरे मुद्दे पर उनकी नाराजगी को दिखाता है।

लखनऊ में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में… https://t.co/PRaCFx2oGS

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 21, 2026

केशव मौर्य बोले: वोट से मिलेगा जवाब

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलता, तो आने वाले चुनाव में विपक्ष को वोट नहीं मिलेगा। उनके मुताबिक, मातृशक्ति इस बार चुनाव में बड़ा संदेश देने वाली है।

भाजपा का आरोप: विपक्ष ने मनाई खुशी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने मिलकर इस अधिनियम को गिराया और सदन में खुशी भी मनाई। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और जनता इसे माफ नहीं करेगी।

सीएम योगी का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो आक्रोश है, उसका प्रतीक लखनऊ का यह मार्च बनेगा।

चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अब सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। आने वाले चुनावों में यह मुद्दा महिलाओं के वोट को प्रभावित कर सकता है और सियासी समीकरण बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में भोरे-भोर जमीन कारोबारी को मा’री गोली, फिर…
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleममता के प्रचार में हेमंत की एंट्री पर कांग्रेस का साफ जवाब… जानें क्या
Next Article चावल में बार-बार लग रहे हैं घुन और कीड़े? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Related Posts

बिहार

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026
Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.