Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ममता के प्रचार में हेमंत की एंट्री पर कांग्रेस का साफ जवाब… जानें क्या
Headlines

ममता के प्रचार में हेमंत की एंट्री पर कांग्रेस का साफ जवाब… जानें क्या

April 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पश्चिम बंगाल में सीएम हेमंत सोरेन के दौरे और ममता बनर्जी के प्रचार में उनकी मौजूदगी को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज है। विपक्षी दलों के बीच चर्चाएं भी शुरू हो गईं कि कहीं INDIA गठबंधन में अंदरूनी मतभेद तो नहीं बढ़ रहा। लेकिन इन चर्चाओं पर कांग्रेस ने अब साफ तौर पर अपना स्टैंड रख दिया है।

राजेश ठाकुर बोले- गठबंधन पूरी तरह मजबूत है

पाकुड़ पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पश्चिम बंगाल जाना बिल्कुल स्वाभाविक है। उन्होंने साफ कहा कि इससे झारखंड में INDIA गठबंधन में किसी तरह की खटास नहीं आई है। राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दलों का गठबंधन पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है और सबके बीच तालमेल बना हुआ है।

“हेमंत और ममता के पुराने राजनीतिक संबंध रहे हैं”

ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन और ममता बनर्जी के बीच पुराने राजनीतिक संबंध रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का बंगाल जाना किसी राजनीतिक विवाद की वजह नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों और राजनीतिक समझ का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे गठबंधन के भीतर नाराजगी या मतभेद के रूप में देखना गलत है।

विपक्ष एकजुट, हर दल अपनी भूमिका निभा रहा

कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल अपने-अपने स्तर पर मजबूती से काम कर रहे हैं। INDIA गठबंधन का लक्ष्य साफ है और सभी दल उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि झारखंड में गठबंधन एकजुट है और भविष्य में भी एकजुट रहेगा।

चुनाव को लेकर बोले- देश में बदलाव की लहर

आगामी चुनावों पर बात करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में बदलाव की लहर चल रही है। जनता अब नए विकल्प की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यही पार्टी की प्राथमिकता है।

संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव का आरोप

राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा समय में संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में विपक्ष की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। राजेश ठाकुर ने बताया कि INDIA गठबंधन के सभी दल मिलकर इसी दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि लोकतंत्र और संविधान को मजबूत रखा जा सके।

प्रेस वार्ता में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

इस दौरान हुई प्रेस वार्ता में स्थानीय कांग्रेस नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गठबंधन की मजबूती और एकजुटता की बात कही।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में भोरे-भोर जमीन कारोबारी को मा’री गोली, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में भोरे-भोर जमीन कारोबारी को मा’री गोली, फिर…
Next Article ‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी

Related Posts

Headlines

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026
Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.