Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के अंधेरे में एनका’उंटर, दो इनामी लुटेरों को लगी गोली
अन्य खबरें

रात के अंधेरे में एनका’उंटर, दो इनामी लुटेरों को लगी गोली

April 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इनामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Firozabad : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और एसओजी टीम ने एनकाउंटर के दौरान लूट की घटना में शामिल 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फाइनेंस कर्मियों से हुई थी लूट

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 22 अप्रैल को ग्रामीण कोटा फाइनेंस के दो कर्मचारी अरमान और अरविंद सिंह टूंडला स्थित वैशालीपुरम कॉलोनी कार्यालय से पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

auto

फाइनेंस कर्मी ही निकला साजिशकर्ता

जांच के दौरान पुलिस को शक फाइनेंस कर्मी अरविंद सिंह पर हुआ। हिरासत में लेकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। अरविंद ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रची थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी। एसएसपी ने कुलदीप और निखिल उर्फ कान्हा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पैसे के बंटवारे की सूचना पर पहुंची पुलिस

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गुरुवार देर रात गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि लूट के वांछित आरोपी कुलदीप और निखिल उर्फ कान्हा पुराना बाईपास रोड, हमीरपुर बंबा के रास्ते पर लूट के पैसों के बंटवारे के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस पर फायरिंग, जवाब में चली गोली

पुलिस ने जब दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों की पहचान कुलदीप पुत्र सतवीर सिंह और निखिल उर्फ कान्हा उर्फ गुलडोरी पुत्र सूरजभान, निवासी रिठोरी थाना कागारौल, जनपद आगरा के रूप में हुई।

तमंचे, कारतूस और लूट के रुपये बरामद

पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए 95 हजार 880 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अस्पताल में भर्ती, आगे की कार्रवाई जारी

घायल दोनों आरोपियों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड का म’र्डर, CCTV में नकाबपोश कैद… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात गार्ड का म’र्डर, CCTV में नकाबपोश कैद… देखें वीडियो
Next Article रजरप्पा ज्वैलर्स डकैती कांड में 7 धराये, बिहार तक फैला था नेटवर्क

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.