Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 09:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू प्रसाद यादव के लिए चलना-फिरना भी हुआ मुश्किल, इस बीमारी ने बढ़ाई परेशानी
झारखंड

लालू प्रसाद यादव के लिए चलना-फिरना भी हुआ मुश्किल, इस बीमारी ने बढ़ाई परेशानी

August 19, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स RIMS) में भर्ती राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के लिए अब चलना-फिरना भी मुश्किल हो रहा है. उन्हें आर्थराइटिस (Arthritis) है, जिसकी वजह से उनके घुटने में दर्द रहता है. इस वजह से राजद सुप्रीमो और वह ठीक से टहल तक नहीं पा रहे हैं.

रिम्स में पूर्व सीएम का इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा ने कहा कि लालू प्रसाद आर्थराइटिस से पीड़ित हैं. घुटने में दर्द और कम जगह के चलते वह ज्यादा टहल नहीं पा रहे हैं. थोड़ा बहुत वार्ड में ही चल लेते हैं. डॉक्‍टरों के अनुसार, लालू यादव अनियंत्रित हृदय गति की समस्या से अभी भी जूझ रहे हैं.

डॉक्टरों ने लालू यादव की दिनचर्या ठीक नहीं होने की बात कही. डॉक्टरों का कहना था कि वह देर से सोकर उठते हैं और नाश्ता-भोजन भी देर से करते हैं. इसके चलते उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. लालू यादव को शुगर के साथ-साथ 11 अन्य बीमारियों ने अपनी चपेट में ले रखा है. इनमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट और किडनी की बीमारियां शामिल हैं.

एक साल से हैं रिम्स में भर्ती

बता दें कि चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू यादव को तबीयत खराब होने के बाद पिछले साल रांची के होटवार जेल से रिम्स शिफ्ट कराया गया. 31 अगस्त को उन्हें रिम्स में एक साल हो जाएगा. रिम्स में वह पेइंग वार्ड में भर्ती हैं.

शनिवार को मुलाकात का दिन

जेल मैन्युअल के अनुसार, सप्ताह में सिर्फ तीन लोग ही लालू प्रसाद से रिम्स में मुलाकात कर सकते हैं. इसके लिए शनिवार का दिन तय किया गया है. बीते शनिवार को उनसे झारखंड आरजेडी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और पार्टी नेता लव कुमार मेहता ने मुलाकात की थी. उनके एक संबंधी ने भी हालचाल लिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleArticle 370 : इमरान खान के बालाकोट हमले के कबूलनामे से चिढ़ी पाकिस्तानी सेना
Next Article बदल गया WhatsApp का नाम, जल्द आपके फोन में दिखेगा ऐसा

Related Posts

झारखंड

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
Headlines

रेलवे का मेगा ब्लॉक : कई ट्रेनें रद्द, पूर्वा एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

October 25, 2026
Headlines

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.