Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 04:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी
Headlines

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कोयलामोड़ में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान प्रीतम शाह के रूप में हुई है, जो मेडिकल लाइन में काम करता था। शनिवार रात घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसे आत्महत्या और हत्या दोनों नजरिए से जांच रही है। वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

तीन साल पहले हुई थी शादी, प्रेमी संग भागी थी पत्नी

अस्पताल परिसर में मौजूद मृतक के पिता सुभाष चंद्र शाह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव के रहने वाले हैं और कुछ साल पहले ही कोयलामोड़ में नया मकान बनवाकर रह रहे थे। करीब तीन साल पहले प्रीतम की शादी हुई थी और दोनों की एक 11 माह की मासूम बेटी भी है। पिता के मुताबिक, दो-तीन दिन पहले प्रीतम की पत्नी कोयलामोड़ के ही एक युवक के साथ घर छोड़कर भाग गई थी। प्रीतम ने तुरंत इसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पश्चिम बंगाल से बरामद कर वापस लाया।

थाने में समझौते के बाद मायके गई थी पत्नी, अब हत्या का आरोप

पिता सुभाष चंद्र शाह का कहना है कि जब पत्नी वापस लौटी, तो प्रीतम ने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया था। इस बात पर बहू और उसके मायके वालों ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। हालांकि महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता करा दिया गया और बहू को घर भेज दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को वह अपने मायके चली गई। पिता का सीधा आरोप है कि समझौते के बाद से ही ससुराल वाले रंजिश रखे हुए थे और उनकी पुत्रवधू व उसके परिजनों ने मिलकर प्रीतम की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है।

वीडियोग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम, मेडिकल बोर्ड गठित

परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के गंभीर आरोपों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या का शक जताया है, इसलिए मेडिकल टीम पूरी सतर्कता के साथ वीडियोग्राफी कराते हुए शव का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई साजिश थी। रविवार दोपहर तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार
Next Article फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील

Related Posts

Headlines

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026
Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील

October 25, 2026

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.