अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : ICSE और ISC बोर्ड के नतीजे 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिए गए। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने लगातार दूसरे साल इसी तारीख और समय पर रिजल्ट घोषित किया है। पिछले साल भी 30 अप्रैल को ही रिजल्ट आया था, इस बार भी वही ट्रेंड जारी रहा।
धनबाद की अंशिका मोदी बनीं स्टेट टॉपर
रिजल्ट आते ही धनबाद जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्मल स्कूल, डिगवाडीह की अंशिका मोदी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर झारखंड में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अंशिका ने गणित, रसायन, भूगोल और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विषयों में पूरे 100 अंक लाकर अपनी काबिलियत साबित कर दी। उनकी इस सफलता से स्कूल और परिवार दोनों में खुशी का माहौल है।
कोशिकी दत्ता ने भी 99% लाकर बढ़ाया मान
डिनोबिली स्कूल, डिगवाडीह की कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे भी संयुक्त रूप से टॉप पर रहीं।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने न सिर्फ स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जिले और राज्य का मान बढ़ाया है।
वेबसाइट क्रैश, छात्रों को हुई परेशानी
रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ गया। इसी वजह से साइट कुछ समय के लिए क्रैश हो गई और कई छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत हुई।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट नहीं खुल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र SMS और दूसरे वैकल्पिक तरीकों से भी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से इसके लिए पहले से ही विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी छात्र को परेशानी न हो।
स्कूलों में जश्न का माहौल
रिजल्ट आते ही स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई। टॉप करने वाली छात्राओं को बधाइयां मिल रही हैं और शिक्षक भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। परिजनों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आ रही है। मेहनत का फल मिलने से दोनों छात्राओं के घरों में जश्न का माहौल है।
इसे भी पढ़ें : CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड



